फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Covid-19 vaccination for 15-18-yr-olds, School will organise camps for vaccinations

मध्य प्रदेश: 15-18 साल के बच्चों को स्कूल में ही लगेंगे कोरोना के टीके, 3 जनवरी से लगाएंगे कैम्प

Mon, 27 Dec 2021 12:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Dec 2021 12:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों को स्कूल में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 3 जनवरी से कैम्प लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Covid-19 vaccination for 15-18-yr-olds, School will organise camps for vaccinations
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि बच्चों को स्कूल में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 3 जनवरी से स्कूलों में कैम्प लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग के बच्चों को टीके लगाने का फैसला किया है। इस समय देश में बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवाक्सिन और जायडस कैडिला की जायकोव-डी वैक्सीन को ही मंजूरी मिली है। शुरुआत में बच्चों को सिर्फ कोवाक्सिन ही लगाई जानी है। बच्चों के टीकों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 या 2 जनवरी से कोविन ऐप पर शुरू होगा। उन्हें 3 जनवरी से टीके लगेंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 49.27 लाख बच्चे हैं, जिन्हें टीका लगाया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed