{"_id":"61c96a58213ac534ac785538","slug":"madhya-pradesh-covid-19-vaccination-for-15-18-yr-olds-school-will-organise-camps-for-vaccinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 15-18 साल के बच्चों को स्कूल में ही लगेंगे कोरोना के टीके, 3 जनवरी से लगाएंगे कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 15-18 साल के बच्चों को स्कूल में ही लगेंगे कोरोना के टीके, 3 जनवरी से लगाएंगे कैम्प
Mon, 27 Dec 2021 12:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों को स्कूल में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 3 जनवरी से कैम्प लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि बच्चों को स्कूल में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 3 जनवरी से स्कूलों में कैम्प लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने यह जानकारी दी है।
दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग के बच्चों को टीके लगाने का फैसला किया है। इस समय देश में बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवाक्सिन और जायडस कैडिला की जायकोव-डी वैक्सीन को ही मंजूरी मिली है। शुरुआत में बच्चों को सिर्फ कोवाक्सिन ही लगाई जानी है। बच्चों के टीकों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 या 2 जनवरी से कोविन ऐप पर शुरू होगा। उन्हें 3 जनवरी से टीके लगेंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 49.27 लाख बच्चे हैं, जिन्हें टीका लगाया जाना है।