फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh covid 19 update Former MP Premchand Borasi guddu tested corona positive

चुनावी दौरे के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रेमचंद बोरासी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 06:00 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh covid 19 update Former MP Premchand Borasi guddu tested corona positive
प्रेमचंद बोरासी - फोटो : social media

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने निकले कांग्रेस के नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए सियासी नेताओं की फेहरिस्त में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद प्रेमचंद बौरासी 'गुड्डू' का नाम भी जुड़ गया है। वे आगामी विधानसभा उप चुनावों के सिलसिले में जिले के सांवेर क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 59 वर्षीय गुड्डू को शहर के एक निजी अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डू की हालत स्थिर है। हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड-19 की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य के उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की लोकसभा में नुमाइंदगी कर चुके गुड्डू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, वह प्रदेश के नवंबर 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों से चंद रोज पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा के पाले में चले गए थे। उन्होंने इसी साल मई में फिर दल बदलते हुए कांग्रेस में घर वापसी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू,आगामी विधानसभा उपचुनावों में इंदौर जिले की सांवेर क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के तगड़े दावेदार हैं। वह पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे थे और कई लोगों से मिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed