{"_id":"60a1374a8ebc3e73e94c9c96","slug":"madhya-pradesh-corruption-curfew-increased-in-several-districts-including-indore-gwalior-morena-chambal-infection-rate-reduced-to-10-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: संक्रमण दर घटकर 10 फीसदी, इंदौर-ग्वालियर समेत कई जिलों में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: संक्रमण दर घटकर 10 फीसदी, इंदौर-ग्वालियर समेत कई जिलों में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
Sun, 16 May 2021 10:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 16 May 2021 10:01 PM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के कारण मप्र के भी कई शहरों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। हालांकि राज्य में औसत संक्रमण दर 10.68 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
मप्र में कोरोना संक्रमण दर लगातार घटती जा रही है। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में समीक्षा बैठक की। इसके बाद चौहान ने बताया कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद ग्वालियर—मुरैना-चंबल संभागों में जनता कर्फ्यू 30 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं इंदौर में जनता कर्फ्यू 30 मई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 'किल कोरोना' अभियान को मिल रहे जन-सहयोग से कोविड-19 संक्रमण की कड़ी तोड़ने में सफलता मिल रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर जो 24 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, वह घट कर आज 10.68 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में तो कोरोना वायरस से संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से भी कम रह गई है। चौहान ने बताया कि आज रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 7,106 नए मरीज मिले हैं। करीब 12,345 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर आज 86.10 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
On advice of the crisis management group we have decided to extend the 'janata curfew' in Gwalior & Morena Chambal divisions till May 30: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/ghnImytIBA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 16, 2021
केंद्र से 24,000 एम्फोटेरिसिन बी-50 इंजेक्शन मांगे
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कोविड-19 का इलाज करवा रहे या ठीक हुए कुछ व्यक्तियों में हो रहे दुर्लभ म्यूकरमाइकोसिस यानी 'ब्लैक फंगस' संक्रमण के उपचार के लिए कम से कम 24,000 एम्फोटेरिसिन बी-50 एमजी इंजेक्शन प्रदेश को आवंटित करने हेतु केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री से अनुरोध किया गया है।
इस तरह पा रहे कोरोना पर काबू
चौहान ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में कुल 354 कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र प्रारंभ किए जा चुके हैं, जिनमें हल्के लक्षण वाले रोगियों को रखा जा रहा है। इनमें वर्तमान में कुल 21,988 बिस्तर हैं जिनमें से 3,240 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा चुकी हैं। बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए 22 हजार पृथकवास केंद्र
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कुल 22,404 संस्थागत पृथक-वास केन्द्र बनाए जा चुके हैं, जिसमें 2,69,309 से अधिक बिस्तर स्थापित किए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी कोविड-19 मरीज देखभाल केन्द्रों और संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में रहने वाले शत-प्रतिशत मरीजों को मेडिकल किट और स्वास्थ्य निर्देशिका प्रदान किए जा रहे हैं। जिलों में भाप केन्द्रों की व्यवस्था भी की गई है और 46 जिलों में 2,158 भाप केन्द्र क्रियाशील है।
दूसरे राज्यों के बीच बसें 23 तक बंद
चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्यप्रदेश राज्य के बीच अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को 23 मई तक स्थगित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
इंदौर में जनता कर्फ्यू 29 तक, किराना दूुकानों को छूट
इंदौर जिला प्रशासन ने शहर में अब 29 मई तक जनता कर्फ्यू बढ़ा दिया है। किराना दुकानों को छूट बढ़ा दी गई है। राशन व किराना दुकानें अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। थोक दुकानें सियागंज,मल्हारगंज, धानगली,छावनी की थोक दुकाने सिर्फ तीन दिन सशर्त सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 6 से 1 तक खुलेगी। बाकी आदेश पूर्ववत रहेंगे।
