फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Congress mp Arun yadav relaeses video, says Minister pradyuman singh tomar was on foot for vote

मध्यप्रदेश उप-चुनाव: तोमर के चरणों में तोमर, अरुण यादव ने कसा तंज, दिग्विजय ने भी किया ट्वीट

Sat, 24 Oct 2020 06:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 06:55 PM IST
सार

  • मध्यप्रदेश उप-चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर 
  • सिंधिया के गृह क्षेत्र का ये नजारा चर्चा का विषय बना 
  • भाजपा में आकर ऊर्जा मंत्री बने प्रद्युम्न तोमर

विज्ञापन
Madhya pradesh Congress mp Arun yadav relaeses video, says Minister pradyuman singh tomar was on foot for vote
प्रद्युम्न सिंह तोमर - फोटो : ANI Video Grab

विस्तार

मध्यप्रदेश में उप-चुनाव के दिन ज्यों -ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों नेताओं के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। वोट मांगने के लिए नेता हर किसी के पैरों में गिर रहे हैं। ताजा वाकया कांग्रेस से भाजपा में गए नेता प्रद्युम्न सिंह तोमर का है, जो कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने घुटने के बल बैठकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। वे कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने तरफ से मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सिंधिया के साथ भाजपा में गए और ऊर्जा मंत्री बने प्रद्युमन सिंह तोमर समर्थन पाने के लिए कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह तोमर के घर गए,पैरो पर गिर गए, गिड़गिड़ाए, वीडियो को अरुण यादव ने ट्वीट किया और तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के कुछ नेता बिक सकते हैं पर कार्यकर्ता नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तोमर के चरणों में गिरते दूसरे तोमर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र का है इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है। ये वीडियो बताता है कि बगावत कर भाजपा में आए कांग्रेसी किस दौर से गुजर रहे हैं। 

अब  कांग्रेस सांसद अरुण यादव ने बीजेपी नेता प्रद्युम्न सिंह तोमर के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि देखिये कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते है मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है ।

 


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस अवसर को हाथ से नहीं जाने दिया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने  लिखा- यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में। कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अभी तो घुटने टेके हैं। 3 नवंबर तक यह साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे।' 

यही फ़र्क़ है बिकाऊ और टिकाऊ में!! कॉंग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं व नेताओं का पूरा ख़्याल रखना चाहिए। अभी तो घुटने टेके हैं ३ नवंबर तक साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद ऑंख दिखाएँगे।
@digvijaya_28
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed