{"_id":"608375e1c8230824ce7f0dd2","slug":"madhya-pradesh-congress-mla-from-jobat-kalavati-bhuria-dies-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन
Sat, 24 Apr 2021 07:05 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:05 AM IST
सार
- मध्यप्रदेश में कोरोना के 13590 नए मामले, 74 लोगों की मौत
- 1782 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1753, ग्वालियर में 1196 व जबलपुर में 806 नए मामले आए
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में जोबट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन हो गया। वह पहली बार जोबट विधानसभा से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। इंदौर के सेल्बी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना-13590 नए मामले, 74 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 13590 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,72,785 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 74 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,937 हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 1782 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1753, ग्वालियर में 1196 एवं जबलपुर में 806 नए मामले आए।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,72,785 संक्रमितों में से अब तक 3,80,208 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 87,640 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। शुक्रवार को 10833 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
