फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Madhya Pradesh: Congress is searching for land through Jan Jagran Yatra... Congress leaders came out to wake up the public

मध्यप्रदेश: जनजागरण यात्रा से जमीन तलाश रही कांग्रेस...जनता को जगाने निकले कांग्रेस नेता

Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस नई रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत लोगों के बीच जाकर उनको भाजपा की कमियां गिनाई जा रही हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनजागरण यात्रा निकाल रही है। देवास में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress is searching for land through Jan Jagran Yatra... Congress leaders came out to wake up the public
जनजागरण यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की सत्ता में आकर नाटकीय ढंग से बेदखल हुई कांग्रेस अब फिर से सत्ता हासिल करने के जतन कर रही है। भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस नई रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत लोगों के बीच जाकर उनको भाजपा की कमियां गिनाई जा रही हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनजागरण यात्रा निकाल रही है। देवास में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों के  वार्डों में यात्रा निकाली जा रही है। 
विज्ञापन

देवास में वार्ड क्रमांक 27, 28 व 29 में कांग्रेस ने जन जागरण यात्रा निकाली। आगामी दिनों में शहर के अन्य वार्डों में यात्रा निकाली जाएगी। इसका मकसद लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की कमियां गिनानी है। खासकर बढ़ती महंगाई के साथ पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतें, बेरोजगारी ,यूरिया खाद की कमी और महामारी के दौरान मृत लोगों को मुआवजा राशि दिए जाने जैसे अनेक मुद्दे इसमें शामिल हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।
विज्ञापन


हम आप लोगों को जगाने आए हैं
वार्डों में निकली जनजागरण यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम आपको जगाने आए हैं। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब गैस की टंकी का मूल्य ₹350 था। आज 1100 रुपये हो चुका है। जो पेट्रोल ₹65 रुपये लीटर था वह 110 रुपये प्रति लीटर चुका है। डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।  हम आपको याद दिलाने आए हैं, जगाने आए हैं कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था। आज अच्छे दिन कहां है। चारों तरफ महंगाई की मार से आम नागरिक परेशान है। किसान परेशान है। युवा परेशान है। आपको सोचना होगा, समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को जगाना जरूरी है
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हमारे नेता कमलनाथ के निर्देश पर पूरे मप्र में ये जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। जनता को जगाना जरूरी है क्योंकि मप्र सरकार की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है। 2018 में जनता ने भाजपा को नकार दिया था। हम चाहते हैं कि निराशा से ऊपर उठे क्योंकि महंगाई चरम पर है। कोरोना ने कई घर बर्बाद कर दिए हैं। जब जनता जागेगी तभी गलत नीतियों वाली सरकार को भगाएगी। हमें जनता का सहयोग मिल रहा है।



जमीन तैयार करने में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस की इस जनजागरण यात्रा के पीछे मकसद यही है कि आगामी चुनावों के चलते अभी से जमीन तैयार की जाए। कई बार ये आरोप लगते रहे हैं कि कांग्रेस विपक्षी दल के रूप में सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी जैसा विपक्ष में होते हुए भाजपा करती थी। महंगाई जैसे अहम मुद्दे पर भी कांग्रेस आक्रामक नहीं हो सकी तो अन्य मुद्दे भी नहीं भुना सकी। पिछले दिनों हुए उपचुनाव के नतीजों से भी कांग्रेस को निराशा हुई क्योंकि कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थी और महंगाई  व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को जनता के बीच लेकर गए थे। दलबदल और खरीद फरोख्त का मुद्दा भी उठाया था लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद कांग्रेस ने मंथन किया कि किस तरह से जनता का मन बदला जाए। बाद में जनजागरण यात्रा का मन बनाया और प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए सभी जिलों को निर्देश दिए कि दमदारी से यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएं और अपनी बात बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed