फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: congress candidate got injured in lathicharge before by election in shivpuri

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में उपचुनाव से पहले बवाल, लाठीचार्ज में कांग्रेस उम्मीदवार घायल

Fri, 23 Feb 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 23 Feb 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: congress candidate got injured in lathicharge before by election in shivpuri
घायल कांग्रेस प्रत्याशी, महेंद्र सिंह यादव - फोटो : ANI

उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी अंतर्गत कोलारस में कांग्रेस नेता देर रात धरने पर बैठे। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा लोगों में रुपये बांट रहे हैं। उनका आरोप है कि बीजेपी विधायक के खिलाफ शिकायत कराने की वजह से उन पर लाठीचार्ज हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस की लाठीचार्ज में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव घायल हो गए हैं। घटना शिवपुरी जिले के खतौरा गांव की है, जहां प्रचार खत्म होने के बाद देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक की गाड़ी रोक दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से अपील की, कि बीजेपी विधायक की गाड़ी की तलाशी ली जाए। इसी दौरान बीजेपी विधायक की गाड़ी पर पथराव होने लगा। मामले सुलझने की बजाय और उलझ गया और फिर लाठीचार्ज होने लगा। लाठीचार्ज की चपेट में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव भी आ गए। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक का कहना है कि बीजेपी विधायक प्रचार खत्म होने के बाद पैसे बांट रहे थे। हमारी शिकायत के बावजूद पुलिस बीजेपी विधायक की चेकिंग नहीं कर रही थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार को घेर लिया लेकिन बीजेपी विधायक कार से नहीं उतरे। न ही उनके ड्राइवर ने कार का दरवाजा खोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ देर बाद बीजेपी विधायक का ड्राइवर गाड़ी से पैसों का भरा बैग लेकर भागा। इसी से कार्यकर्ता उग्र हो गए और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि 24 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। आचार संहिता लागू है, प्रचार पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed