फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Congress BJP engaged in preparations for by elections Govind Singh can become leader of opposition

मध्यप्रदेशः उपचुनाव की तैयारियों में जुटीं कांग्रेस-भाजपा, डॉ. गोविंद सिंह बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

Thu, 23 Apr 2020 10:40 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 23 Apr 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress BJP engaged in preparations for by elections Govind Singh can become leader of opposition
डॉ. गोविंद सिंह, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में अब उपचुनाव की रणभेरी बजने वाली है। भाजपा ने कैबिनेट गठन के बाद उपचुनावों की तैयारियों के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। शिवराज सिंह की कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की कमान सौंपी गई। साथ ही उन्हें ग्वालियर-चंबल संभाग का प्रभारी भी बनाया गया।

विज्ञापन


गोविंद सिंह राजपूत को यह जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही भाजपा ने 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। वहीं, राजपूत को टक्कर देने के लिए कांग्रेस कद्दावर नेता व वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर विचार कर रही है, क्योंकि जिन 24 सीटों पर उप चुनाव होना है उनमें सबसे ज्यादा 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में हैं।
विज्ञापन


इस अंचल में कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं को कड़ी चुनौती देने के लिए डॉ. गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाकर मैदान में उतारे जाने की चर्चा कांग्रेस खेमे में चल रही है। हालांकि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सज्जन सिंह वर्मा और बाला बच्चन के नाम भी सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मंत्रिमंडल का गठन क्षेत्रीय संतुलन व उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए किया है। इसी रणनीति के तहत सिंधिया के खासमखास माने जाने वाले गोविंद सिंह राजपूत को ग्वालियर-चंबल का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को सागर व इंदौर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed