फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj slipped on the stairs, accident happened at the wedding ceremony of nephew of BJP leader in Uttarakhand

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सीढ़ियों पर फिसलकर गिरे, उत्तराखंड में BJP नेता के भतीजे के शादी समारोह में हुआ हादसा

Tue, 19 Apr 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। सीएम चौहान यहां बीजेपी के राष्ट्रीय नेता के भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj slipped on the stairs, accident happened at the wedding ceremony of nephew of BJP leader in Uttarakhand
सीएम शिवराज सीढ़ियों से फिसलकर गिरे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में दुर्घटना का शिकार हो गए और सीढ़ियों से फिसलकर लड़खड़ाकर  गिर पड़े। उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और आगे के लिए रवाना हुए। हादसा उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल में का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उधम सिंह नगर के काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस दौरान  जब सीएम चौहान प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले तो अचानक उनका पैर सीढ़ियों पर फिसल गया और वे गिर पड़े। उनके अचानक फिसलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला और आगे के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में रखा गया था । रिसेप्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत कई राजनेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed