फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM met MPs-MLAs, said- joint effort is necessary for tourism development of Pachmarhi

मध्य प्रदेश: सांसद-विधायकों से मिले सीएम, कहा- पचमढ़ी के पर्यटन विकास के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी

Sun, 27 Mar 2022 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 04:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में चिंतन बैठक प्रारंभ होने के पूर्व सांसद-विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सीएम ने कहा है कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास के लिए शासन, प्रशासन और आम जन के साथ जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM met MPs-MLAs, said- joint effort is necessary for tourism development of Pachmarhi
पचमढ़ी में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल सीएम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पचमढ़ी में चिंतन बैठक प्रारंभ होने के पूर्व सांसद-विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। सीएम ने कहा है कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास के लिए शासन, प्रशासन और आम जन के साथ जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री चौहान पचमढ़ी में सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, माधव दास अग्रवाल, कमल धूत और अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान को पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव भी दिए और स्थानीय स्तर पर संचालित पर्यटन विकास गतिविधियों से अवगत करवाया। सीएम चौहान ने कहा कि पचमढ़ी की जलवायु, पर्वतीय संरचना, वन्य जीवन और नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। इसलिए यहां जनकल्याण के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दो दिन से बैठक में राज्य मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ गंभीर और सार्थक चर्चा हुई है। अनेक योजना के स्वरूप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को सतपुड़ा अंचल की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने चिंतन बैठक की कार्यवाही शुरू होने के पहले कुछ मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed