फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan performed Bhoomi Pujan of Incubation Center in Agriculture Colleges of Gwalior, Morena and Sehore districts.

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर, मुरैना और सीहोर जिले के कृषि महाविद्यालयों में किया इनक्यूबेशन केंद्र का भूमिपूजन

Sun, 23 Jan 2022 03:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के तीन जिलों ग्वालियर, मुरैना और सीहोर के कृषि महाविद्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत इनक्यूबेशन सेंटर का भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan performed Bhoomi Pujan of Incubation Center in Agriculture Colleges of Gwalior, Morena and Sehore districts.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के तीन जिलों ग्वालियर, मुरैना और सीहोर के कृषि महाविद्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत इनक्यूबेशन सेंटर का भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसी योजना अंतर्गत ये तीनों इनक्यूबेशन सेंटर ग्वालियर, मुरैना और सीहोर के लिए निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होंगे। 
विज्ञापन

यदि हमारे किसानों को पर्याप्त सुविधाएं, संसाधन, ऋण आदि उपलब्ध करा दिया जाए, तो मेरा विश्वास है कि यह चमत्कार करके दिखा सकते हैं। ग्वालियर, मुरैना और सीहोर के यह तीन इनक्यूबेशन सेंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन

फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में यह नई क्रांति की शुरुआत है। भूमिपूजन के बाद जब तक ये केंद्र बनकर तैयार होते हैं, तब तक किसानों को फूड प्रोसेसिंग के संदर्भ में प्रशिक्षित करने हेतु कार्यशाला आयोजित करें, जिससे किसानों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अंतर्गत किसानों को 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी का 40% हिस्सा मध्यप्रदेश सरकार देगी। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को विस्तार देने के लिए एक योजना और है, जिसमें प्रदेश सरकार बड़ी यूनिट लगने पर ढ़ाई करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जो कृषि के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने में सतत् सहयोग कर रहा है। अनेकों योजनाएं बनाकर प्रयत्नपूर्वक हमने तय किया कि मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे और उसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश ने अनेकों बार कृषि कर्मण अवॉर्ड जीता है और देश में अन्न के भंडार भरे हैं। मध्यप्रदेश आज पंजाब से भी ज्यादा गेहूं उत्पादन करने वाला प्रांत है। 43 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदकर हमने धान में खरीदी के रिकॉर्ड तोड़े हैं। हम फसलों के उत्पादन के साथ उद्यानिकी पर ध्यान देकर प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प में लगातार सहयोग कर रहे हैं। सीएम चौहान ने कहा कि मुझे कहते हुए खुशी है कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी का क्षेत्र 15 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो गया है। हम फल, सब्जियां और मसाले सब पैदा कर रहे हैं। हमारे यहां जो चीज पैदा हो रही है, उसकी प्रोसेसिंग की व्यवस्था अगर यहां हो जाए तो निश्चित रूप से किसानों की आय बढ़ सकती है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी  ने कृषि क्षेत्र में इन्फ्रा के लिए देश को एक लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया था। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जिसने उस फंड का सर्वाधिक उपयोग किया। हमारे किसान खेती में नये कीर्तिमान स्थापित कर प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री कमल पटेल और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed