फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Car of two teachers returning from election duty collided with tree, both died

Madhya Pradesh: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षकों की कार पेड़ से टकराई, दोनों की मौत

Sat, 09 Jul 2022 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 05:26 PM IST
सार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Car of two teachers returning from election duty collided with tree, both died
कार पेड़ से टकराने से दो शिक्षकों की मौत हो गई. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सड़क हादसा हो गया। इसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई। दोनों चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई है। 42 वर्षीय श्रीकांत बहरौलिया निवासी नौढि़या ब्यौहारी और 40  वर्षीय लक्ष्मीकांत पटेल निवासी मनटोला ब्यौहारी दो और साथियों के साथ चुनाव ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। तभी कार नंबर एमपी 53 सीए 3843 सुबह तकरीबन 11 बजे जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई।  हादसे में श्रीकांत और लक्ष्मीकांत की मौत हो गई।


बता दें कि श्रीकांत और लक्ष्मीकांत की बुढ़ार जनपद में वोटिंग ड्यूटी थी। वे अपनी सामग्री स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करने के बाद घर लौट रहे थे। उनके साथ राजकिशोर पटेल और रामसुशील पटेल भी थे। वे भी ब्यौहारी के ही शिक्षक हैं। दोनों गंभीर घायल हैं। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed