{"_id":"61822eb5cbe6c96c6b55b1c5","slug":"madhya-pradesh-car-collided-with-divider-in-guna-district-3-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: गुना जिले में कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: गुना जिले में कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत
Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
सार
गुना जिले में कार डिवाइडर से टकराई। 3 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुना जिले के बीनागंज में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 3 साल की बच्ची की भी मौत हुई है। मुरैना और सबलगढ़ निवासी दो कॉन्स्टेबल अपने परिवार के साथ दिवाली पर शाजापुर के कालापीपल से घर लौट रहे थे। कार में 7 लोग सवार थे। देर रात लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर बरखेड़ा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एनएचएआई की एम्बुलेंस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर कॉन्स्टेबल देवेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा की पत्नी और तीन साल की बेटी प्रियांशी ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए दो मृतकों को बीनागंज अस्पताल और एक मृतक बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मुरैना में उनके परिवार वालों को सूचना दी गई है। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में कोई भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।