मध्यप्रदेश: वायरल ऑडियो पर दिग्विजय का कबूलनामा, 'हां, मैंने प्रत्याशी को चुनाव से हटने को कहा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का सपा प्रत्याशी को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहने वाला एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर सूबे में सियासी बवाल मच गया है। भाजपा वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर हमलावर हो गई है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने कहा है कि वह कम से कम विधायक तो नहीं खरीद रहे।
वहीं, दिग्विजय सिंह ने इस ऑडियो को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि मैंने ये कहा है। ये कोई लालच नहीं है। कांग्रेस का कार्यकर्ता अगर निर्दलीय चुनाव लड़ता है तो ये मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उससे नाम वापस लेने का अनुरोध करूं। उसकी ये शिकायत थी कि उसकी बात कोई सुनता नहीं है, उसे वार्ड का चुनाव लड़ना था। मैंने कहा कि नगर निगम के चुनाव आएंगे तो तुम्हें लड़ाएंगे। इसमें क्या गलत है? यह सच है और मैं बात कहकर उससे पलटता नहीं हूं।
वहीं, इस कथित ऑडियो को लेकर कहा गया है कि दिग्विजय सिंह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रोशन मिर्जा से उम्मीदवारी वापिस लेने को कह रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रोशन मिर्जा का बयान भी सामने आया है।
रोशन मिर्जा ने क्या कहा
रोशन मिर्जा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने मुझे फोन किया और मुझे आगामी उपचुनावों से उम्मीदवारी वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं आपको पार्षद का टिकट दूंगा। मैंने उनसे कहा कि मैं पीछे नहीं हटूंगा और चुनाव लडूंगा।
To ask someone to backout is not unparliamentary conduct. If we're asking or requesting someone to back out in our favour, it's not a crime. At least, we aren't buying MLAs like others. Whatever is being interpreted about Digvijaya Singh is wrong: Congress Spokesperson K K Mishra https://t.co/aEb2lB8lKN pic.twitter.com/naqPFrcIq8
— ANI (@ANI) October 29, 2020
कम से कम हम विधायक तो नहीं खरीद रहे: कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा है कि किसी को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहना असभ्य आचरण नहीं है। यदि हम किसी से अनुरोध या हमारे पक्ष में आने को कर रहे हैं, तो यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कम से कम, हम दूसरों की तरह विधायक नहीं खरीद रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बारे में जो भी कहा जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है।
हमारे खिलाफ लगने वाले आरोप, उन पर साबित हो रहे: शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायरल ऑडियो को लेकर कहा कि जिस तरह के आरोप वे हमारे खिलाफ लगाते थे, वे अब उन पर साबित हो रहे हैं। उस ऑडियो क्लिप में पैसे की पेशकश की जा रही है, अब यह स्पष्ट है कि राजनीति में कौन खरीद और बिक्री करता है।
The kind of allegations that they used to make against us are now being proved on them. Money is being offered in that audio clip, now it's clear who does buying & selling (in politics): Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan on Congress leader Digvijaya Singh's viral audio clip https://t.co/aEb2lB8lKN pic.twitter.com/vCbHgqxt2H
— ANI (@ANI) October 29, 2020
दिग्विजय ने खुद ही वायरल किया होगा ऑडियो: भाजपा
दूसरी तरफ, भाजपा इस मुद्दे पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता लोकेंद्र मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह चुनाव के आखिरी चरण में अपने बिल से बाहर आ गए हैं। वह लोकतंत्र में नहीं बल्कि प्रबंधन में विश्वास करते हैं। उन्होंने पहले भी कहा है कि चुनाव प्रबंधन द्वारा जीते जाते हैं। हो सकता है कि उन्होंने खुद ही ऑडियो वायरल किया हो।
रोशन मिर्जा ग्वालियर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर कथित तौर पर कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा उम्मीदवार रोशन मिर्जा के बीच इसमें बातचीत हो रही है। इसमें मिर्जा से कहा जा रहा है कि वह चुनाव लड़ते हैं तो इसका फायदा भाजपा को होगा। साथ ही कांग्रेस नेता द्वारा कहा जा रहा है कि उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।
