{"_id":"58ea76454f1c1b1a205b6f3b","slug":"madhya-pradesh-by-election-attack-on-congress-candidate-s-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी उपचुनावः अटेर विधानसभा में हिंसा, कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी उपचुनावः अटेर विधानसभा में हिंसा, कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हमला
amarujala.com-presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच वोट डाले गए। सांकरी गांव में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिलने पर कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे वहां पहुंचे तो उनके काफिले पर हमला किया गया। कटारे का तो आरोप है कि उन पर गोली चलाई गई। जैसे तैसे वह जान बचाकर मौके से भागे।राज्य में अटेर के अलावा बांधवगढ़ में भी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। बांधवगढ़ में 4 ईवीएम खराब निकलीं, जिन्हें बदला गया। अटेर में 61 और बांधवगढ़ में 62 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भिंड के अटेर में हिंसा की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने शनिवार की देर रात 6 थाना प्रभारियों को बदल दिया था। यह कार्रवाई कांग्रेस प्रत्याशी कटारे की शिकायत पर की ग थी। आज सुबह मतदान की शुरूआत तो शांतिपूर्ण हुई पर जैसे जैसे दिन चढ़ा, इलाके में हिंसा की खबरें आने लगीं।
विज्ञापन
सांकरी में दो मतदान केंद्रों पर कब्जे की खबर पर कटारे जब पहुंचे तो उनके काफिले पर पथराव हो गया। इससे उनके समेत कुछ अन्य वाहनों के कांच फूट गए। केंद्रीय सुरक्षा बल के एक जवान की बंदूक छीनने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि एक केंद्र पर एक व्यक्ति पांच-छह बार वोट डाल रहा था। टोका तो कहा आप अपना काम करो। कांग्रेस का कहना है कि वह यह सारे मामले चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएगी। पार्टी अध्यक्ष अरुण यादव के मुताबिक मतदान केंद्र क्त्रस्मांक 231 पर वोट कांग्रेस को दिया पर पर्ची कमल की निकली। कलेक्टर एसपी ने भाजपा का एजेंट बनकर काम किया। उन्होंने 41 केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। उधर भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी करीब कुछ केंद्रोंपर पुनर्मतदान की मांग की है।
उन्होंने कांग्रेस पर वोटरों को धमकाने और अवैध गतिविधियों का आरोप लगाया है। यह भी कि चुनाव आयोग कांग्रेस के दबाव में काम कर रहा है व भाजपा की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि मुख्य निर्वाचन पधाधिकारी सलीना सिंह ने छिटपुट तनाव की घटनाओं के अलावा दोनों सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि अटेर उपचुनाव में इस बार वीवीपीएटी ईवीएम से वोट डाले गए हैं। जिसका डेमो पिछले दिनों देश भर में चर्चा का सबब बना था। डेमो में कोई भी बटन दबाने पर पर्ची कमल निशान की निकली थी।
