फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh bus fell into a river in Raisen last night

मध्यप्रदेश के रायसेन में तेज रफ्तार बस नदी में गिरी, छह लोगों की मौत

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh bus fell into a river in Raisen last night
नदी से घायलों को बाहर निकालते लोग - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के रायसेन में एक बड़ा हादसा हुआ है। भोपाल से छतरपुर जा रही यात्री बस रायसेन से पहले दरगाह के पास रीछन नदी के पुल से नदी में गिर गई। यह हादसा देर रात डेढ़ बजे हुआ। इस घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, इस हादसे में तीन 37 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छतरपुर जा रही बस पुल पर पहुंचने से पहले अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। रात की वजह से अधिकतर यात्री नींद में थे। बस के गिरते ही चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गए। वहीं, लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद पुलिस एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गई।  
विज्ञापन


पुलिस ने नदी से शवों को बाहर निकाला साथ ही घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। वही, पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिया के पास गड्ढा है, जिसमें तेज रफ्तार बस का पहिया आने से बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। जिस कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में कुछ यात्रियों के पानी में बहने की बात भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed