फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP State President VD Sharma said BJP National President JP Nadda will be on visit from June 1 to 3

मिशन 2023: राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश की बारी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे सत्ता और संगठन से संवाद

Fri, 27 May 2022 07:04 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 27 May 2022 07:04 PM IST
सार

अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक से तीन जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। एक जून को वे भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दो और तीन जून को जबलपुर में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे...

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP State President VD Sharma said BJP National President JP Nadda will be on visit from June 1 to 3
जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की गतिविधियां तेज हो चली हैं। इन्हें लेकर भाजपा संगठन भी अतिरिक्त सक्रिय हो चुका है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। सत्ता-संगठन के तालमेल पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति को भी संबोधित करेंगे। दो सप्ताह पूर्व ही भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी जिलों की कोर कमेटियों से मैदानी फीडबैक लेकर गए हैं। ऐसे में राजस्थान में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद नड्डा का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब मध्यप्रदेश पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। प्रदेश में पहले दौर में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं। इसके बाद 2023 में विधानसभा चुनाव होंगे। निकाय और पंचायत चुनावों को 2023 के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। ताकि चुनाव से पहले सभी कमियों को दूर किया जा सके। इससे पहले इस साल मार्च में नड्डा ने इंदौर और अप्रैल में गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा किया था।

विज्ञापन

10 फीसदी वोट शेयर बढ़ाने पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन सतर्क हो गया है। इसलिए शिवप्रकाश के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के काम की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान जमीनी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। वहीं, अगले महीने से भाजपा के नए ऑफिस का काम भी प्रारंभ होना है। उसकी रूपरेखा भी तय की जाएगी। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों से बूथ विस्तारक अभियान और पार्टी के 10 फीसदी वोट शेयर बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे, ताकि चुनाव से पहले सभी कमियों को दूर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक से तीन जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। एक जून को वे भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दो और तीन जून को जबलपुर में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत यूथ कनेक्ट प्रदेशभर में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा लोगों से संवाद भी करेंगे। इसके अलावा वे प्रदेश भाजपा की कोर टीम के साथ भी बैठक करेंगे।

शाह के बाद नड्डा का दौरा क्यों है अहम

अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अनिल गुप्ता कहते है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्यप्रदेश का दौरा विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद अहम है। वे अपने दौरे के दौरान सत्ता और संगठन के तालमेल पर बात करेंगे। 2023 और 2024 के चुनावी रोडमैप पर भाजपा संगठन से चर्चा करेंगे। क्योंकि प्रदेश निकाय-पंचायत चुनाव के मुहाने पर हैं, इसलिए वे टिकट वितरण के मापदंडों पर भी संगठन से चर्चा कर सकते हैं।  

सत्ता-संगठन के बीच चल रही खींचतान की खबरों को लेकर गुप्ता कहना है कि मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि दोनों के बीच तालमेल का अभाव है। लेकिन अन्य पार्टियों की तरह भाजपा में कभी भी अनबन सतह पर नहीं दिखाई देती। देश में एक मात्र मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जहां भाजपा का संगठन सबसे मजबूत और संगठित है। इसकी मिसाल पूरे देशभर में दी जाती है। इसलिए यहां मनमुटाव है तो भी वह खुलकर सामने नहीं आ पाता है। पिछली बार जब जेपी नड्डा इंदौर आए थे तब उन्होंने कहा था कि अगर कोई मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहा है तो उसकी तारीफ करने में किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उनका यह ईशारा सीधे तौर पर संगठन की तरफ था क्योंकि सत्ता और संगठन दोनों में तालमेल की कमी थी।

मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल का जश्न

भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी ने अमर उजाला से कहा, भाजपा 365 दिन काम करने वाली कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास अखंड भारत में सतत जारी रहता है। भोपाल और जबलपुर प्रवास भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का संगठनात्मक दौरा है।



नड्डा का दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है कि भाजपा मोदी सरकार के आठ सालों के सफर का उत्सव 30 मई से 14 जून तक मनाएगी। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नारे के जरिए आम लोगों के बीच पहुंचने की तैयारी है। सभी जनप्रतिनिधियों को गांव-गांव जाने और लोगों से संपर्क करने को कहा गया है। विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी है। ऐसे में हर मोर्चे को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए सभी सांसद, मंत्री विधायक, नगर निगम, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों में भाग लेने के निर्देश पार्टी की तरफ से दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed