{"_id":"5c604312bdec223c46438b1b","slug":"madhya-pradesh-bjp-says-madhya-pradesh-super-chief-minister-is-digvijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भाजपा ने कहा, मध्यप्रदेश के सुपर चीफ मिनिस्टर हैं दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भाजपा ने कहा, मध्यप्रदेश के सुपर चीफ मिनिस्टर हैं दिग्विजय
Sun, 10 Feb 2019 08:58 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 10 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश में इस पार्टी की नवगठित सरकार का सुपर चीफ मिनिस्टर करार देते हुए भाजपा ने रविवार को तंज किया कि सूबे की जनता इस बात को लेकर भ्रमित है कि आखिर असली मुख्यमंत्री कौन है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल जो चित्र दिखायी देता है, उससे लगता है कि दिग्विजय प्रदेश के सुपर चीफ मिनिस्टर हैं और वही कांग्रेस सरकार चला रहे हैं। उनके बाद मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ और फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया आते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सूबे के लोग भ्रमित हैं और वे इन तीन मुख्यमंत्रियों के बीच अपना मुख्यमंत्री ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिंह ने एक सवाल पर इस बात को खारिज किया कि गत नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी की प्रादेशिक राजनीति में हाशिये पर धकेल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शिवराज मुख्यमंत्री पद के लिये भाजपा का चुनावी चेहरा थे। वह आज भी हमारे सम्मानीय नेता हैं। चूंकि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिये पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को लेकर आगे बढ़ा जा रहा है।
बहरहाल, जब एक पत्रकार ने शिवराज को उनके लोकप्रिय उपनाम मामाजी के नाम से संबोधित करते हुए स्थानीय मालवी बोली में पूछा कि क्या आपके मामाजी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद पलों तक समझ नहीं पाये कि मामाजी कहकर आखिर किसे पुकारा जा रहा है।
हास-परिहास के बीच जब पत्रकारों ने सिंह से पूछा कि क्या प्रदेश भाजपा इकाई शिवराज को चुनावी हार के तीन महीने में ही भुला चुकी है, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "चूंकि मुझसे पूछा गया था कि क्या आपके मामाजी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो मैं पहले-पहल सवाल समझ नहीं पाया। अगर मुझसे पूछा जाता कि क्या प्रदेश के बच्चों के मामाजी चुनाव लड़ेंगे, तो मैं तुरंत समझ जाता कि बात शिवराज की हो रही है।
राज्य की कमलनाथ सरकार को बैसाखियों पर टिकी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने में घोटाले के झूठे आरोप लगा रही है।
सिंह ने कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। यह सरकार कृषि ऋणों को लेकर लगातार भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि वह किसान कर्ज माफी के मुद्दे को आगामी लोकसभा चुनावों तक लटका सके।
