{"_id":"6204e6fd09b5ce4e960de3d9","slug":"madhya-pradesh-bjp-s-dedication-fund-collection-campaign-from-tomorrow-the-state-president-appeals-to-the-workers-to-gather-at-the-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बीजेपी का समर्पण निधि संग्रह अभियान कल से, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की बूथों पर जुटने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बीजेपी का समर्पण निधि संग्रह अभियान कल से, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की बूथों पर जुटने की अपील
Thu, 10 Feb 2022 03:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:50 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कल से समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथों पर जुटने की अपील की है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश: 11 फरवरी से शुरू होगा बीजेपी का समर्पण निधि संग्रह अभियान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह अभियान 2022 का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके तहत संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समर्पण निधि का संग्रह किया जाएगा।
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश बीजेपी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी समारोह समिति ने बूथ विस्तारक योजना को मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक बनाया, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसी अभियान के दौरान ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर समर्पण निधि संग्रह अभियान 11 फरवरी से दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुरू होने वाला है। हम सभी कार्यकर्ता, सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाकर समर्पण निधि के अभियान में जुटेंगे। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि सभी लोग बूथों पर जाकर इस अभियान को यशस्वी बनाए। बता दें बीजेपी के इस अभियान में बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ता बूथों पर जाकर समर्पण निधि संग्रह अभियान में जुटेंगे। हर जिले को समर्पण निधि संग्रह करने का एक लक्ष्य दिया गया है।