फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BJP President in Ujjain: VD Sharma said- We will get 51 percent votes on every booth in the upcoming elections due to the hard work of booth expansion campaign

मप्र भाजपा अध्यक्ष उज्जैन में: वीडी शर्मा ने कहा- बूथ विस्तारक अभियान से आगामी चुनावों में हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करेंगे

Thu, 27 Jan 2022 03:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 03:49 PM IST
सार

उज्जैन पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि बूथ विस्तारक अभियान में जुटे हमारे सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्तागणों के अथक परिश्रम से आगामी चुनावों पर हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP President in Ujjain: VD Sharma said- We will get 51 percent votes on every booth in the upcoming elections due to the hard work of booth expansion campaign
Ujjain: पत्रकारों से चर्चा करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर बूथ को डिजिटल, सक्षम बनाने के उद्देश्य से संचालित इस बूथ विस्तारक योजना पूर्ण होने पर संगठन द्वारा बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बी.एल.ए. इन त्रिदेवों और पन्ना प्रमुखों को डिजिटल सम्पदा कार्ड (सम्मान, पहचान और दायित्व) प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि बूथ विस्तारक अभियान में जुटे हमारे सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्तागणों के अथक परिश्रम से आगामी चुनावों पर हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना चला रही है। इन दिनों बूथ विस्तारक बूथों के प्रवास पर हैं। बूथ विस्तारक बूथ पर जाकर बूथ समिति का अंकन रजिस्टर और संगठन ऐप में कर रहे हैं। जहां एक ओर रजिस्टर में बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बी एल ए सहित पूरी समिति और पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के साथ ही की वोटर्स के नाम लिख रहे हैं। वहीं इन्हें संगठन ऐप में चित्रों के साथ फीड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा ’सम्पदा’ स्मार्ट कार्ड
शर्मा ने बताया कि भाजपा ने निर्णय लिया है कि हम "बूथ के त्रिदेव" अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बी.एल. ए. को "सम्पदा" स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराएंगे। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ट पहचान पत्र देंगे। आईडी और पहचान पत्र देने का उद्देश्य यह है कि हम अपने बूथ स्तर के नेतृत्व को संगठन में सम्मान, पहचान, दायित्व देने की परंपरागत व्यवस्था को तकनीक से जोड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed