{"_id":"622f4b57b796e81edb3b251f","slug":"madhya-pradesh-bjp-legislature-party-meeting-at-cm-residence-further-strategy-will-be-discussed-in-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP बीजेपी विधायक दल की बैठक: जनता को बजट के फायदें गिनाएंगे विधायक, अप्रैल महीने में शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP बीजेपी विधायक दल की बैठक: जनता को बजट के फायदें गिनाएंगे विधायक, अप्रैल महीने में शुरू होगा अभियान
Mon, 14 Mar 2022 11:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:08 PM IST
सार
बीजेपी की विधायक दल की बैठक सोमवार देर शाम भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुई। दो भागों में हुई बैठक में पहले में बजट पर चर्चा हुई और दूसरे में राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। बीजेपी बजट के फायदें गिनाने अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
बीजेपी मुख्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बीजेपी की विधायक दल की बैठक सोमवार देर शाम भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुई। दो भागों में हुई बैठक में पहले में बजट पर चर्चा हुई और दूसरे में राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। बीजेपी बजट के फायदें गिनाने अभियान शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री निवास पर बैठक में सुशासन संस्थान के वीसी सचिन चतुर्वेदी बजट पर प्रजेंटेशन दिया। इसमें बजट के प्रमुख बिंदुओं और उनसे आमजन को कैसे लाभ मिलेगा विधायकों को बताया गया। इसमें वित्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद बताया कि बैठक में बजट पर प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें विधायकों को बजट की बारीकियों को बताया गया। बैठक में मध्यप्रदेश के बजट को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।
गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना की विपदा के बाद भी प्रदेश में ग्रोथ हुई है। सरकार ने जनहित में राहत देने के लिए निर्णय लिए और योजना लेकर आई। इनको मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी जनता को बताएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि अप्रैल में सरकार के मंत्री और विधायक जनता तक बजट और सरकार की उपलब्धियां और कामों को जनता को बताएंगे।
विज्ञापन
बता दें प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आगामी 2023 चुनाव की तैयारी शुरू ली है। दोनों ही राजनीति दल वोट बैंक को साधने में जुट गए है। कांग्रेस जहां अपने 18 महीने की सरकार के कामकाज की उपलब्धियों और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। वहीं, बीजेपी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जा रही है। भाजपा अपने विधायकों और नेताओं को विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए भी तैयार कर रही है। विधायक दल की बैठक में बजट की बारीकियां बताना भी इसका ही एक हिस्सा है।