{"_id":"5f205d818ebc3e63a25dd8d0","slug":"madhya-pradesh-bjp-leader-suhas-bhagat-and-ashutosh-tiwari-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शिवराज के बाद मंत्री तुलसी सिलावट समेत तीन भाजपा नेता कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शिवराज के बाद मंत्री तुलसी सिलावट समेत तीन भाजपा नेता कोरोना संक्रमित
Tue, 28 Jul 2020 11:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंत्री तुलसी सिलावट कोरोना संक्रमित
- फोटो : Twitter
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भाजपा के तीन और नेताओं की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल व ग्वालियर के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोई लक्षण ना होने पर भी मुख्यमंत्रीजी के निर्देश पर मैंने #COVID टेस्ट करवाया था।मेरी और मेरी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।मुझे विश्वास है आप सबकी शुभ कामनाओं से हम कोरोना को हराएंगे और फिर उसी संकल्प से कार्यक्षेत्र में उतरेंगे।मेरे साथियों से आग्रह है वे भी टेस्ट करवाए।
— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) July 28, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावट की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि सुहास भगत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए भोपाल से लखनऊ गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विशेष विमान से लखनऊ गए कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है।
बता दें कि भदौरिया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही सुहास भगत ने एहतियाती तौर पर अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। भदौरिया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लखनऊ गए थे। उन्होंने भी अपने सारे कार्यक्रम रोक दिए थे। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
