फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP leader and Former Governor Kaptan Singh Solanki comment on AAP's win in Punjab

मध्य प्रदेश: भाजपा के बड़े पूर्व नेता ने कहा- आम आदमी पार्टी का अनुकरण करने की जरूरत

Thu, 10 Mar 2022 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 10 Mar 2022 12:41 PM IST
सार

पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत पर पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी पर भाजपा को नसीहत दे दी है। सोलंकी भाजपा में बड़े पदों पर रहे। अब कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का अनुकरण होना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP leader and Former Governor Kaptan Singh Solanki comment on AAP's win in Punjab
कप्तान सिंह सोलंकी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी धमाकेदार जीत की ओर आगे बढ़ रही है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के बड़े भाजपा नेता और पंजाब में राज्यपाल रहे कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि आम आदमीं पार्टी जब जीतती है तो सभी का सूपड़ा साफ कर देती है। उसकी कार्यशैली का अनुकरण करने की जरूरत है। दरअसल, इससे पहले आप ने दिल्ली में 70 में से 67 सीटें जीतकर चौंकाया था। 
विज्ञापन


कप्तान सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री रहे हैं। इसके बाद वे पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में राज्यपाल रहे। अब जब वे आम आदमी पार्टी की तारीफ कर रहे हैं तो यह महत्वपूर्ण है। उनके ट्वीट पर मध्य प्रदेश भाजपा के नेता और प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्रित राजनीतिक शैली! साफ है कि बाजपेयी कहना चाह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की कार्यशैली कार्यकर्ता केंद्रित है और भाजपा को भी इस पर फोकस करना चाहिए। सोलंकी ने एक और ट्वीट में कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में जनता ने जातिवाद और परिवारवाद से परे होकर राष्ट्रवाद पर वोट दिया है। जनता-जनार्दन की जय। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed