फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: bjp eyes on vote bank,collected information of temples and maths

मंदिर-मठ-महंत लगाएंगे मध्यप्रदेश में नैया पार, आंकड़े जुटा रही भाजपा

Sun, 02 Sep 2018 01:18 PM IST
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Updated Sun, 02 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: bjp eyes on vote bank,collected information of temples and maths
a

मध्यप्रदेश में तीन कार्यकाल से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी मंदिरों, मठों के संचालकों, साधु, संन्यासियों एवं अन्य प्रमुख लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसे आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। बहरहाल, पार्टी ने यह नहीं बताया है कि इस जानकारी का इस्तेमाल किस तरह से किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश में फैले 65,000 मतदान केंद्रों के इलाकों में स्थित सभी मंदिरों, हिन्दू धर्मस्थलों, मठों तथा इनके संचालक साधु, संतों, पुजारियों और इनसे जुड़े श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया, ‘‘हां, हमने मंदिरों, मठों और इनसे जुड़े पुजारियों और संतों की जानकारी हासिल की है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ स्तर पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और असरदार लोगों का डाटा भी एकत्र किया है। उन्होंने कहा ‘हम इनसे संपर्क करेंगे।’ लेकिन उन्होंने अन्य सवालों के जवाब नहीं दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सी-वोटर के हालिया जनमत सर्वेक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पराजय की संभावना व्यक्त की गई थी। पिछले माह के पहले पखवाड़े में इस सर्वेक्षण के सार्वजनिक होने के बाद भाजपा द्वारा डाटा संग्रह की कवायद की गई। 

इस सर्वे में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा को 106 सीटें :40 प्रतिशत: के मुकाबले कांग्रेस को 117 सीटें :42 प्रतिशत: मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। साथ ही इस सर्वे में कांग्रेस के मत प्रतिशत में 7 प्रतिशत की गिरावट और भाजपा के मत प्रतिशत में 6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।


सर्वे के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 41.7 प्रतिशत के साथ लोगों की पहली पसंद हैं जबकि इसके बाद 30.3 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया और 7.5 फीसद लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ को इस पद के लिये अपनी पसंद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed