Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: BJP attacked Diggi, Sarang demanded Sonia Gandhi to make him the President of Gunda Congress
{"_id":"62e4b70df911e43be41b7c53","slug":"madhya-pradesh-bjp-attacked-diggi-sarang-demanded-sonia-gandhi-to-make-him-the-president-of-gunda-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: सारंग बोले- दिग्विजय की मानसिकता गुंडों वाली, उन्हें तो गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: सारंग बोले- दिग्विजय की मानसिकता गुंडों वाली, उन्हें तो गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:02 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के जिला पंचायत चुनाव में दिग्विजय सिंह की पुलिस से झड़प पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 3
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी भोपाल के जिला पंचायत चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पुलिस से झड़प पर सियासत तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
2 of 3
दिग्विजय सिंह की पुलिस से झड़प की यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में भाजपा के नाम रहा है। 51 में से 41 जगह बीजेपी समर्थित अध्यक्ष बने हैं। लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम कांगेस ने किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भोपाल के गुंडो को इकट्ठा कर चुनाव रोकने का प्रयास किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमाकर कानून को हाथ में लेने का काम किया। मेरे साथ भी बदतमीजी की। सारंग ने कहा कि एसीपी उमेश तिवारी के साथ दिग्विजय सिंह ने झूमाझटकी कर मारपीट की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पैरामिलिट्री जवान के साथ गुंडागर्दी करने की तस्वीर सामने आई थी। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी जी को पत्र लिखा है कि गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बना देना चाहिए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता गुंडे वाली है।
3 of 3
रामेश्वर शर्मा दो सदस्यों के साथ जिला पंचायत के दफ्तर में घुसे थे। इस पर कांग्रेस ने हंगामा किया।
- फोटो : social media
क्या है मामला
बता दें शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर चार समर्थितों को अगवा करने का आरोप लगाया गया था। चुनाव के समय जिला पंचायत कार्यालय में मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा नए चुने गए सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। विधायक रामेश्वर शर्मा भी सदस्यों के साथ अंदर चले गए। इसे लेकर मौके पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा ने इसका विरोध किया। पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। बीजेपी एक फोटो को लेकर दिग्विजय सिंह पर हमलावर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।