फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh bhind news marriage was being done without permission police took action

लापरवाही: बिना अनुमति शादी में पहुंचे 500 लोग, पुलिस ने जब्त किया टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान

Sun, 18 Apr 2021 03:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 18 Apr 2021 03:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भिंड में बिना अनुमति के हो रही शादी पर पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की। इस शादी में 500 लोगों के शामिल होने की खबर थी। पुलिस ने बारात निकलने से पहले ही टेंट, डीजे और केटरिंग की दुकानें बंद कर दी थीं और बाद में 50 लोगों के सामने ही दुल्हा और दुल्हन के फेरे करवाए गए।

विज्ञापन
madhya pradesh bhind news marriage was being done without permission police took action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा दिया है। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सरकार और प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने एक शादी को रुकवा दिया और टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर दिया। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कुरथरा गांव में शनिवार को आईटीबीपी के जवान बृजभान सिंह जाटव की बहन की शादी थी, इस शादी में 500 लोगों के इकट्ठा होने की खबर थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन रात दस बजे मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने बारात निकलने से पहले ही टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


बैंड-बाजे वाले की दुकान को सील कर दिया गया। वहीं आयोजनकर्ताओं के खिलाफ नियम तोड़ने का मामला दर्ज किया गया। आयोजकों पर धारा 144 तोड़ने और भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है। इधर पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने बारात निकालने के कार्यक्रम को रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम बंद हो जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ की और एक घंटे बाद वहां से चले गए। हालांकि इसके बाद 50 लोगों की मौजूदगी में दुल्हा और दुल्हन के फेरे करवाए गए। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां बिना अनुमति के शादी हो रही है। 


जिलाधिकारी डॉ. सतीश कुमार के निर्देश मिलने पर एसडीएस उदय सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। बता दें कि भिंड में घर से शादी होने पर 50 लोग और गार्डन में शादी होने पर 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed