फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Became the President of BJP in 13 out of 14 urban bodies, Minister Bhupendra Singh congratulat

Madhya Pradesh: 14 नगरीय निकायों में से 13 में भाजपा के अध्यक्ष बने, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई

Thu, 04 Aug 2022 07:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Aug 2022 07:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के 14 नगरीय निकाय चुनाव में 13 में बीजेपी के अध्यक्ष बने है। इस पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह नगरीय निकाय के अध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Became the President of BJP in 13 out of 14 urban bodies, Minister Bhupendra Singh congratulat
मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 14 नगरीय निकाय चुनाव में 13 में बीजेपी के अध्यक्ष बने है। इस पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह नगरीय निकाय के अध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है।
विज्ञापन

 
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 14 में से 13 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस सिर्फ एक स्थान पर अपना अध्यक्ष बना सकी है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह गौरवशाली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास और विजन की विजय है।
विज्ञापन

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा आने वाले दोनों चरणों में भी भाजपा का विजय अभियान इसी तरह जारी रहेगा और कांग्रेस का बुरी तरह से सफाया हो जाएगा। कई स्थानों पर कांग्रेस को प्रस्तावक समर्थक तक नहीं मिले। कई स्थानों पर भाजपा की निर्विरोध जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया हुआ है। उसी तरह निकायों में भी सफाया हो रहा है। 90 प्रतिशत परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि गांव और शहर में कांग्रेस का पराभव हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed