फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly elections: Letter viral on social media, Digvijay singh fumed

सोशल मीडिया पर दिग्विजय के नाम से लिखा पत्र वायरल, कांग्रेस में उठा तूफान 

Wed, 31 Oct 2018 01:24 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly elections: Letter viral on social media, Digvijay singh fumed
दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के चुनावी समर में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पत्र वायरल हो रहा है जो कथित रूप से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से लिखा गया है। इसे लेकर कांग्रेस में तूफान उठा हुआ है और सफाई का दौर जारी है। दिग्विजय सिंह ने इस चिट्ठी को ट्वीट कर इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं 27 अक्तूबर 2018 को एआईसीसी का जनरल सेक्रेटरी नहीं था जिस दिन की ये चिट्ठी है।
विज्ञापन


विज्ञापन



दिग्विजय सिंह के नाम से सोनिया गांधी को लिखी गई इस चिट्ठी में उनकी ओर से 57 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है। इसमें लिखा गया है कि भले ही पार्टी ने मुझे उपेक्षित कर दिया है, लेकिन  जब पता चला कि टिकट वितरण को धंधे की तरह चलाया जा रहा है तो मैं चुप न रह सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें लिखा है- आपको पता होगा कि 6 महीने तक पैदल नर्मदा परिक्रमा करने के बाद मैंने पार्टी के हित में चुनाव से खुद को दूर रखा है। प्रदेश नेताओं द्वारा पूरी तरह उपेक्षा और कार्यकर्ताओं-मीडिया द्वारा सवाल उठाए जाने के बावजूद मैं अपने फैसले पर अड़ा रहा। लेकिन जब पता चला कि राज्य चुनाव समिति टिकट बंटवारे को धंधे की तरह चला रही है तो मुझे बहुत पीड़ा हुई और आपको यह पत्र लिखने का विचार आया। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय सिंह कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि पार्टी की भलाई के लिए ही वह प्रचार नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी के दो दिन के राज्य के दौरे में भी वह कहीं नजर नहीं आए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed