फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Tendu Kheda BJP MLA Sanjay Sharma joins Congress

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा को बड़ा झटका, विधायक संजय शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी

Wed, 31 Oct 2018 07:07 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Wed, 31 Oct 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Tendu Kheda BJP MLA Sanjay Sharma joins Congress
संजय शर्मा (बाएं) सुरेश पचौरी के साथ - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इंदौर के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में संजय शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। विधायक संजय शर्मा तेंदूखेड़ा सीट से दो बार निर्वाचित हुए। उनका चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होते ही संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। शर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में घुटन महसूस हो रही थी। चौहान ने मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए सिर्फ बातें की लेकिन कोई काम नहीं किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस में उनकी घर वापसी कराई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि संजय शर्मा भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। भाजपा ने उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया था। खबरों के मुताबिक भाजपा के अंदरूनी सर्वे में संजय शर्मा का टिकट काटा जा सकता था। इसलिए वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस उन्हें तेंदूखेड़ा से ही अपना प्रत्याशी बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed