फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Assembly elections 2018: Kamalnath asking 40 question in 40 days to Shivraj chauhan

मध्यप्रदेश चुनाव: सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए कमलनाथ, सीएम शिवराज से 40 दिन में पूछेंगे 40 सवाल  

Sun, 21 Oct 2018 04:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
MP Assembly elections 2018: Kamalnath asking 40 question in 40 days to Shivraj chauhan
शिवराज चौहान और कमलनाथ

मध्यप्रदेश के चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस के बीच हमलों का दौर और तेज हो गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से 40 दिन में 40 सवाल पूछने का सिलसिला शुरू किया है।  वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सीएम से सवालों की बौछार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर अपने पोस्ट के जरिए कमलनाथ ने 40 दिन में 40 सवाल पूछना शुरू कर दिया है।  साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया है। अपने आंकड़ों के लिए उन्होंंने सरकारी संस्थान का हवाला दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ की ओर से पूछे गए सवाल ये हैं-  

1) मप्र में पिछले 2 सालों में (2016-2017) एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से 35 लाख 81 हजार 936 लोग पीड़ित हुए।

2) पिछले 2 सालों में (2016-2017) एक्यूट डायरिया से 14 लाख 80 हजार 817 लोग पीड़ित हुए।

3) पिछले 5 सालों में गंभीर संक्रामक बीमारियों से 3 लाख़ 91 हजार 18 लोग पीड़ित हुए।

4) पिछले 2 सालों में टाइफाइड से 2,29,532 लोग पीड़ित हुए।

5) मप्र में एक आदमी के ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल में एक बार भर्ती होने पर औसत खर्च 25961 रुपये आता है,जो बड़े राज्यों में सबसे अधिक की श्रेणी में है। ये बिहार जैसे राज्य में 15237 रुपये, तमिलनाडु में 16042 रुपये, उप्र में 15393 रुपये है।

6) पूरे देश में मप्र में सर्वाधिक 42.8% अर्थात 48 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।

7) मप्र के 68.9 % बच्चे खून की कमी के शिकार और 15 से 49 साल की 52.4% महिलाएं खून की कमी की शिकार हैं। 

8) मप्र में एक साल तक के बच्चों की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 47 अर्थात 90 हज़ार बच्चे अपना पहला जन्मदिन भी नहीं मना पाते और मौत की आगोश में समा जाते हैं।

9) बिहार, उत्तर प्रदेश के बाद तीसरा राज्य मप्र है,जहां कुल प्रजनन दर सर्वाधिक (टोटल फर्टिलिटी रेट ) 3.1 है।

10) मध्यप्रदेश में 89.6% महिलाओं की पूरी गर्भावस्था के दौरान पूरी जांच नहीं होती।

11) मध्यप्रदेश में 46% बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण नहीं होता।

28 नवंबर को है मतदान

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed