{"_id":"5bfac59bbdec2241d045a7df","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-amar-ujala-samwad-pramod-krishnam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद में बोले प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस के साथ मिलकर राम मंदिर बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद में बोले प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस के साथ मिलकर राम मंदिर बनाएंगे
नमित शुक्ला, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में प्रमोद कृष्णम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश चुनावों पर अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में राजनीति के दिग्गज जुटे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमर उजाला ने अपने सहयोगी डीएनएन के साथ इस बेहद खास कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया। इस मंच पर मध्यप्रदेश की हर सियासी हलचल और मुद्दों पर बहस हुई और सवाल जवाब का दौर चला। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम से क्या बातचीत हुई पढ़ें।
सवाल- आचार्य जी संतों का सीकरी संतन है, तो आप राजनीतिक पार्टी की तरफ क्यों जा रहे हैं। आप तो स्टार प्रचारक बनने की क्या जरूरत पड़ी।
जवाब- जब हम बीजेपी के स्टार प्रचारक हो सकते हैं, तो हम भारत की राजनीति में आपने हिसाब से समर्थन देने का अधिकार प्राप्त है। स्वतंत्र लोकतंत्र में संतों को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। राजनीति और धर्म एक स्थान पर हैं। इनका एक ही उद्देश्य है जनकल्याण। इसलिए उस मुद्दे से अलग नहीं होना चाहिए, जिससे भारत का विकास जुड़ा हुआ है।
सवाल- पुराने इतिहास में राजा बाद में ऋषि बन जाते थे। परंतु अब ऋषि राजा बनने की चाह रखते हैं।
जवाब- ये 21वीं सदी है। इतिहास के साथ सदी का भी बदलाव हुआ है। इसमें सभी चीजों का बदलाव होना जरूरी है। परिवर्तन ही संसार का नियम है। इसलिए मध्य प्रदेश में भी बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
सवाल- वह कौन सी आवाज है, जो आपको दबा रही है।
जवाब- जब सरकार से सवाल पूछना गुनाह हो जाए। तब ऐसे लोग हमारी आवाज को दबाते हैं, जिनके खिलाफ हम खड़े होते हैं। ऐसा ही कुछ बीजेपी की सरकार में हो रहा है।
सवाल- क्या आपका कांग्रेस से समझौता हुआ है कि उनका शासन आने पर राम मंदिर बनवाएंगे।
जवाब- आज विश्व हिंदू परिषद की बड़ी सभा है। बच्चा बच्चा चाहता है कि राम मंदिर बने। सभी को साथ मिलकर राम मंदिर बनाना है। परंतु दुर्भाग्य से, जो बीजेपी ने कहा था कि शासन में आने के बाद कानून के साथ अध्यादेश लाकर मंदिर का निर्माण कराएंगे। वह वादा पूरा नहीं कर सके हैं। हम अब 2019 में कांग्रेस के साथ मिलकर मंदिर निर्माण पूरा करेंगे।
सवाल- वसुधैव कुटुंबकम की बात होती है तो अब भारत की छवि आहत होती है। क्योंकि अब आध्यात्मिकता का बंटवारा पार्टियों में होता जा रहा है।
जवाब- जब राज्य, देश और अपने आप पर संकट हो, तो सभी को अपनी अपनी भूमिका हर जगह निभानी चाहिए। इसी में संतों ने भी अपनी भूमिका निभाई है। जो देशहित में है।
सवाल- कांग्रेस का स्टैंड क्या है।
जवाब- मंदिर का वादा पूरा नहीं होना। यह प्रश्न बीजेपी पर उठता रहा है। ये बार बार जनता को गुमराह करते रहे हैं। ये कानून के साथ खड़े होकर भी अपने वादों से पीछे हुए हैं।
सवाल- मप्र में संतों की राजनीति किस दिशा में जा रही है। जब सभी संत पद पर थे, तो सरकार के पक्ष में थे। अब विपक्ष में हैं। ऐसा क्यों
जवाब- जब मैंने अंदर झांककर देखा कि सरकार में महाघोटाला चल रहा है। तो ठान लिया कि सत्ता में रहकर जो काम नहीं कर सके। वह विपक्ष में रहकर पूरा करूंगा।
सवाल- आप हिंदू-मुस्लिम की राजनीति को किस तरह देखते हैं।
जवाब- हमारा धर्म कहता है कि किसी भी चींटी को मारना अपराध है। हमारा भगवान दया का सागर है। मैं उस धर्म का पालन करता हूं। बस यहीं कारण है कि मैं हिंदू मुस्लिम में कोई भेद नहीं करता।

कंप्यूटर बाबा पर ये कहा
सवाल- संत राजनीति में आते हैं, तो किस तरह जाति-धर्म भेदभाव खत्म करने का काम करते हैं।
जवाब- ये बहुत ज्वलंत विषय है। भारत की राजनीति में संसद में इस विषय पर बहस होनी चाहिए। जिससे उचित निराकरण निकल जाए। कंप्यूटर बाबा भाजपा के साथ थे तो देवता थे, अब कांग्रेस के साथ हैं तो राक्षस बन गए, ये कौन सी बात है।
सवाल- हम कांग्रेस को क्यों चुने?
जवाब- गाय का दूध आपके सामने है। आप इससे चाहे तो घी, दूध, मट्ठा, मक्खन निकाल लें। मैं मोहब्बत का अमृत देश पर छिड़कना चाहता हूं। गांधी विचारों के साथ रघुपति राघव राजाराम का नारा देता हूं।
सवाल- रामलला टेंट में रहेंगे या ये सिर्फ चुनावी जुमला है।
जवाब- जीवन में ऐसा मोड़ आता है कि इंसान होने के नाते हम राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। मैं यह सौ प्रतिशत वादा करता हूं कि राम मंदिर जरूर बनाएंगे।
सवाल- अबकी बार क्या कांग्रेस 120 पार।
जवाब- लोकतंत्र चुनाव में फैसला जनता का होता है। जहां तक मेरा अनुमान है कि कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है।
सवाल- मुख्यमंत्री का परिवार भ्रष्टाचार से लिप्त है। ऐसा कांग्रेस आरोप लगाती है। परंतु कांग्रेस ने अपने साले को जगह दे दी। इस बारे में आप क्या कहेंगे।
जवाब- यदि सरकार आई, उनपर आरोप है तो सबसे पहले उन्हीं की जांच होगी। ये मेरा वादा है।
सवाल- प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर आपका क्या कहना है।
जवाब- कांग्रेस ने जो आरोप लगाए हैं। उस वक्त के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमंत कुमार ने उस महिला को कैसे प्रताड़ित किया। ये मामला कोर्ट में चल रहा है। इसमें सरकार निष्पक्ष जांच करेगी।
सवाल- हिंदू आतंकवाद में क्या कहना है।
जवाब- कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो भारत में हुई है। जैसे महात्मा गांधी की मृत्यु। मैं यह नहीं कहता है कि जिसने हत्या की है वह आतंकवादी है। कोई भी व्यक्ति आतंकवादी नहीं होता। मैं नहीं मानता हूं कि कोई भी धर्म दहशतगर्दी की अनुमति नहीं देता है। त्याग, तपस्या और बलिदान का नाम ही हिंदुत्व होता है।
सवाल- राहुल गांधी हिंदुत्व के विरोधी हैं, हिंदू के नहीं। इस पर आप का क्या कहना है।
जवाब- नरेंद्र मोदी को अपना निशाना बनाकर जो गलती कांग्रेस ने की है। वहीं गलती बीजेपी कर रही है राहुल को निशाना बनाकर। वह सरल ह्रदय वाले व्यक्ति हैं, एक दिन वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।