फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election resutls 2018: NOTA spoils BJP game

मध्यप्रदेश में नोटा ने बिगाड़ दिया भाजपा का खेल नहीं तो शिवराज फिर संभालते कमान 

Thu, 13 Dec 2018 10:36 AM IST
Sneha Baluni चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 13 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election resutls 2018: NOTA spoils BJP game
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में भाजपा को करीबी अंतर से हार मिली। इस हार की सबसे बड़ी वजह रही नोटा। जी हां, नोटा ने ही इस बार भाजपा का खेल बिगाड़ा है। प्रदेश में इस बार एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्णों में गुस्सा था। इसे लेकर भाजपा के खिलाफ नोटा अभियान भी चलाया गया और नतीजों में इसका असर भी दिख गया। नोटा को 22 विधानसभा सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले। जिसकी वजह से भाजपा के चार कद्दावर मंत्री चुनाव हार गए। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में सिर्फ 0.1 फीसदी का अंतर था, जिसमें भाजपा को 0.1 फीसदी मत ज्यादा मिले, लेकिन नोटा को 1.4 फीसदी मत मिले जोकि 5.4 लाख वोट थे। 
विज्ञापन


प्रदेश में 11 ऐसी सीटें रहीं जहां भाजपा उम्मीदवार की हार का अंतर से ज्यादा वोट नोटा को पड़े। यानि भाजपा को जितने मतों से हार मिली उससे ज्यादा मत नोटा के खाते में गए। इस तरह भाजपा का खेल बिगड़ गया। भाजपा बहुमत से 7 सीटें दूर रह गई। वह 109 सीटें ही जीत सकी। अगर नोटा की हार वाली 11 सीटें भी उसके हाथ आ जाती तो आज शिवराज फिर सीएम बन जाते।  
विज्ञापन

 
क्रम विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की जीत का अंतर नोटा वोट
1. बियाओरा 826 वोट 1481
2. दामोह 798 1299
3. गन्नौर 1984 3734
4. ग्वालियर (दक्षिण) 121 1550
5. जबलपुर (उत्तर) 578 1209
6. जोबाट 2056 5139
7. मंधता 1236 1575
8. नेपानगर 1264 1575
9. राजनगर 732 2484
10. राजपुर 732 2485
11. सुवासरा 350 2976
 

भाजपा के 4 मंत्री हारे 

- ग्वालिय दक्षिण गृह राज्यमंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को सबसे कम सिर्फ 121 वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि नोटा पर 1,550 वोट पड़े।

- दमोह में वित्त मंत्री जयंत मलैया सिर्फ 799 वोटों से हार गए जबिक नोटा को 1,299 वोट मिले। 

- जबलपुर (उत्तर) से स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन महज 578 वोटों से हारे जबकि नोटा पर 1209 वोट पड़े। 

- बुरहानपुर विधानसभा सीट से महिला और बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस 5,120 वोटों से चुनाव हारीं, जबकि नोटा पर करीब 5,700 वोट पड़े। 

इस बार मध्यप्रदेश में भाजपा की हार की सबसे बड़ी वजह एंटी इंकम्बेंसी नहीं बल्कि सवर्ण आंदोलन रहा। अगर एंटी इंकम्बेंसी होती तो 15 साल के शासन के बाद भी भाजपा और शिवराज कांग्रेस को इतनी कड़ी टक्कर नहीं दे पाते। भाजपा का 109 के आंकड़े तक पहुंचना बताता है कि कांग्रेस को जीत किन वजहों में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed