फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election: congress gave ticket to a woman in Dhar Seat

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: इस सीट पर भाभी के खिलाफ खड़ी हुईं दूसरी भाभी

Tue, 13 Nov 2018 04:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election: congress gave ticket to a woman in Dhar Seat
प्रभा गौतम, नीना वर्मा

मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, मुख्यधारा की पार्टियां-कांग्रेस और बीजेपी अपने प्रचार-प्रसार में जुट गईं हैं। एक तरफ भाजपा जहां विकास का राग अलाप रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। यहां हर सीट पर कांटे की टक्कर होना तय है लेकिन प्रदेश में एक ऐसी सीट भी है जहां भिड़ंत एक भाभी की दूसरी भाभी से है।

विज्ञापन


धार विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम की पत्नी प्रभा गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं बीजेपी ने भी दो बार से चुनाव जीतकर आ रहीं नीना वर्मा पर तीसरी बार के लिए अपना भरोसा जताया है। जहां नीना वर्मा 10 साल से विधायक हैं तो वहीं प्रभा गौतम पहली बार चुनावी मैदान में हैं। राजनीतिक साख वाले नेताओं की पत्नियों के चुनावी मैदान में आ जाने से यहां भाभी जी वर्सेस भाभी जी लोगों की जुबां पर आ गया है।
विज्ञापन


इस बार के विधानसभा चुनाव में लोगों की धार विधानसभा सीट पर विशेष नजर है क्योंकि इस बार बीजेपी के साथ कांग्रेस ने भी यहां महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। इन दोनों महिला प्रत्याशियों के पतियों की भी राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed