फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: 70 to 80 lakh youth will vote for first time in MP

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: युवा ही बांधेंगे जीत का सेहरा, 70-80 लाख युवा पहली बार करेंगे वोट

Tue, 13 Nov 2018 09:36 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 13 Nov 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: 70 to 80 lakh youth will vote for first time in MP
युवा मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में युवाओं का रुझान जिस पार्टी की ओर होगा, जीत का सेहरा भी उसी दल के नेता के सिर बंधेगा। प्रदेश में 70-80 लाख युवा ऐसे हैं जो पहली बार अपने क्षेत्र के विधायक को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार मध्यप्रदेश में करीब 1 करोड़, 37 लाख, 83 हजार 383 ऐसे युवा मतदाता हैं जिनकी आयु 20-29 साल के बीच की है। इनमें से 18-19 साल की आयुवर्ग वाले युवाओं की संख्या करीब 23 लाख है। राज्य के मुख्य चुनाव चुनाव अधिकारी जयदीप गोविंद के अनुसार 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 5.66 करोड़ मतदाता अपने मताअधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भाजपा साल 2003 से लगातार सत्ता पर काबिज है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 44.88 फीसदी वोट और 165 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के हिस्से में 36.38 फीसदी वोट और सिर्फ 58 सीटें आईं। जबकि वोटों के हिसाब से देखें तो 4.66 करोड़ वोटों में से कांग्रेस को कुल 1 करोड़ 23 लाख 15 हजार 253 वोट मिले थे। इसके मुकाबले भाजपा को 1 करोड़ 51 लाख 91 हजार 335 मत प्राप्त हुए थे। राजनीति के जानकारों की मानें तो राज्य में युवा जिधर जाएंगे उस पार्टी का भाग्य बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में दो पार्टी मुकाबले में
 
मध्यप्रदेश में दो प्रमुख राजनीतिक दल हैं, जिनके वोटों का प्रतिशत दहाई अंक का है। कांग्रेस और भाजपा के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बसपा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा को कुल 21 लाख 28 हजार 333 वोट मिले थे। बसपा ने चार सीटें जीतने में सफलता पाई थी। 


कांग्रेस और भाजपा दोनों का अनुमान है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी तीसरे राजनीतिक दल को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगने वाली है। बसपा को इस विधानसभा चुनाव में भी 6-7 प्रतिशत वोट और 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed