फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly by election Congress releases its first list of 15 candidates today

मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची, सांवेर से प्रेमचंद और ग्वालियर से सुनील लड़ेंगे चुनाव

Fri, 11 Sep 2020 03:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly by election Congress releases its first list of 15 candidates today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 15 नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सूची के अधिकांश नामों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री और कमलनाथ की सहमति के बाद ही शामिल किया गया है। पार्टी ने सांवेर से प्रेमचंद और ग्वालियर से सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पांच सीटों पर दो नामों का पैनल तय किया है। वहीं सात सीटों पर दो से तीन नाम के सुझाव अभी आए हैं। बताया जा रहा है कि कई सीटों पर जातीय समीकरणों की वजह से नाम तय करने में मुश्किलें आ रही हैं। सभी नाम तय होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यह सूची एआईसीसी (एआईसीसी) को भेजे जाएंगे। जल्द ही बाकी बची सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि 21 अगस्त को चुनाव आयोग ने कोरोना काल में देश में चुनाव कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि उम्मीदवार को नामांकन पत्र, शपथ पत्र और नामांकन से लेकर सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। चुनाव कार्य को लेकर सभी व्यक्ति मास्क लगाएंगे। चुनाव से जुड़े हॉल, रूम या परिसर में प्रवेश के दौरान थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। वहां सेनिटाइजर, साबुन और पानी की व्यवस्था की जाएगी। सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। घर-घर जाकर पांच लोगों को संपर्क की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों की सूची
दिमनी- राघवेंद्र सिंह तोमर
अंबाह (सुरक्षित)- सत्यप्रकाश सिकरवार
गोहद (सुरक्षित)- मेवाराम जाटव
ग्वालियर- सुनील शर्मा
डबरा- सुरेश राजे
भांडेर- फूल सिंह बरैया
करेरा (सुरक्षित)- प्रगीलाल जाटव
बमोरी- कन्हैयालाल अग्रवाल
अशोकनगर- आशा दोहरे
अनूपपुर (सुरक्षित)- विश्वनाथ सिंह कुंजाम
सांची (सुरक्षित)- मदनलाल चौधरी
आगर (सुरक्षित)- विपिन वानखेड़े
हाटपिपल्या- राजवीर सिंह बघेल
नेपानगर  (सुरक्षित)- राम किशन पटेल
सांवेर (सुरक्षित)- प्रेमचंद गुड्डू


चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा ने कसी कमर
विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। वहीं कांग्रेस भी दोबारा सत्ता में आने के लिए लोगों का मन टटोलने के साथ-साथ जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाने की योजना पर काम कर रही है।


उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पिछले दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग में सदस्यता अभियान चलाया था। जिसका आगाज राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दावा किया था कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के ग्वालियर, गुना, भिंड व मुरैना संसदीय क्षेत्रों के 76 हजार 361 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed