फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Arun Yadav shared viral video of Gwalior BJP district president drinking alcohol, Makhijani said drinking soup is a crime

Gwalior: अरुण यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियो किया शेयर, माखीजानी बोले- सूप पीना अपराध है

Thu, 09 Jun 2022 12:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jun 2022 12:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा जिला ग्वालियर अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो शेयर कर तंज कसा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Arun Yadav shared viral video of Gwalior BJP district president drinking alcohol, Makhijani said drinking soup is a crime
बीजेपी ग्वालियर जिला अध्यक्ष का शराब पीते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने ग्वालियर के भाजपा अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वायरल वीडियो शेयर किया। साथ ही कहा कि यह भाजपा का असली चाल और चरित्र है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में माखीजानी के एक हाथ में सूप की कटोरी है और उनके सामने की टेबल पर शराब का गिलास रखा है। जिसे वह वीडियो में उठा कर पीते हुए भी दिख रहे हैं। इस पर अरुण यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी शराब पीते हुए वायरल वीडियो है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा कि आपके जिला अध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जागरूकता अभियान के जरिए नशाबंदी की अपील कर चुक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर आंदोलन चला रही हैं। बता दें उमा भारती ने कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के सामने शराब की दुकान के अहाते के सामने चौपाल लगाई थी। उन्होंने कहा था कि शराबियों की संख्या बढ़ रही है। उमा भारती ने सुंदरकांड की चौपाई सुनाई कि विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब, भय बिन होय न प्रीत। 

माखीजानी बोले सूप पीना अपराध है
वहीं, इस मामले पर भाजपा ग्वालियर महानगर जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि क्या किसी जगह बैठकर सूप पीना अपराध है। मैं किसी जगह बैठ कर सूप भी नहीं पी सकता। मैं शराब नहीं पी रहा हूं। गिलास से पानी पी रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed