{"_id":"60fea8de8ebc3ef75859a890","slug":"madhya-pradesh-all-eligible-people-in-amarkantak-get-first-dose-of-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में टीकाकरण: अमरकंटक पहला शहर जहां सभी पात्र लोगों ने ली पहली खुराक, शिवराज ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में टीकाकरण: अमरकंटक पहला शहर जहां सभी पात्र लोगों ने ली पहली खुराक, शिवराज ने दी बधाई
Mon, 26 Jul 2021 05:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अमरकंटक शहर में सभी पात्र लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक लग गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए शहर के लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक शहर के सभी पात्र लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के टीके की पहली खुराक लग गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए शहर के लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
अमरकंटक मप्र के अनूपपुर जिले में आता है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस मौके पर सीएम चौहान ने कहा कि अमरकंटक ने शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक उदाहरण पेश किया है। इस कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अमरकंटक में कुल 4732 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। अमरकंटक नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं। मतदाता सूची के अनुसार यहां कुल 5055 वोटर हैं। इनमें से 4732 को वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। शेष लोगों में से 47 लोग बीमारी से संक्रमित हैं और 245 शहर के बाहर हैं। 78 लोगों की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
अनूपपुर की कलेक्टर सोनिया मीणा के अनुसार जिले में टीकाकरण अभियान उम्रवार चल रहा है। 18 से 44, 45 से 59 व 60 व उससे अधिक उम्र के लोगों को श्रेणीवार टीके लगाए जा रहे हैं। लोग इस अभियान में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। रविवार को मप्र में कुल 2,78,67,459 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे।
कोरोना: अमरकंटक बना शतप्रतिशत टीकाकरण वाला मध्यप्रदेश का पहला शहर, शिवराज ने दी बधाई
