{"_id":"61b9eea0e72fd30ef5711bf5","slug":"madhya-pradesh-after-the-approval-of-the-center-now-23-roads-of-600-13-km-length-will-be-built-in-the-state-with-rs-1814-crore-scindia-thanks-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 1814 करोड़ रुपये से प्रदेश में बनेंगी 600.13 किलोमीटर लंबी 23 सड़कें, सिंधिया ने दिया गडकरी को धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 1814 करोड़ रुपये से प्रदेश में बनेंगी 600.13 किलोमीटर लंबी 23 सड़कें, सिंधिया ने दिया गडकरी को धन्यवाद
Wed, 15 Dec 2021 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:06 PM IST
सार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के लिए 1814 करोड़ की सड़कों की सौगात देने के लिए केंद्रीय स़ड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter Jyotiraditya Scindia
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के लिए 1814 करोड़ की सड़कों की सौगात देने के लिए केंद्रीय स़ड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 600.13 किलोमीटर लंबी 23 सड़क परियोजनाओं को अनुमति प्रदान कर दी है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मध्य प्रदेश में 23 सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए गडकरी को पत्र लिखे थे। इस संबंध में किए गए ट्वीट्स में सिंधिया ने लिखा–नितिन गडकरी का हृदय से आभार। केंद्र-राज्य की डबल इंजन की सरकारें बुलेट की गति से प्रदेश का कायाकल्प करने में जुटी हैं। इस दिशा में 600.13 km लंबी सड़कों का निर्माण होना एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अनुरोध करने पर ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए केंद्रीय सड़क एवं बुनियादी संरचना फंड के तहत (सीआरआईएफ) के तहत 500 करोड़ की लागत से ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण चार सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।
गडकरी ने सिंधिया व सीएम शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए ट्वीट किया है। इसमें बताया है कि मध्य प्रदेश के लिए CRIF के तहत 1814 करोड़ के बजट में 23 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है– मध्यप्रदेश और ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की जनता का स्वप्न पूरा करने के लिए नितिन गडकरी को बहुत-बहुत धन्यवाद! मेरे द्वारा हुई किसी भी तकलीफ के लिए माफी। इस परियोजना की स्वीकृति के लिए आपका ऋणी रहूंगा।