{"_id":"62c579cf17aac83512134581","slug":"madhya-pradesh-after-dewas-now-inhumanity-in-khargone-made-her-husband-sit-on-the-woman-s-shoulder-and-walk-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: देवास के बाद अब खरगोन में अमानवीयता, पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: देवास के बाद अब खरगोन में अमानवीयता, पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया
Wed, 06 Jul 2022 05:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:37 PM IST
सार
देवास जैसा ही मामला खरगोन में सामने आया है। जहां महिला के कंधे पर पति को बिठाया गया और गांव में घुमाया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
खरगोन में पत्नी को मिली सजा। पति को कंधे पर बिठाया और गांव में घुमाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में देवास जैसा मामला सामने आया है। ऊन थाना क्षेत्र के केली गांव में एक महिला को यह सजा दी गई कि वह अपने पति को कंधे पर बिठाकर गांव में घूमाएं। इससे पहले देवास जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
दरअसल, मामला 45 वर्षीय महिला का है। वह पति का घर छोड़कर गांव लौटी और अपने काका के यहां रहने लगी। वह अपने भाइयों के घर भी नहीं गई। इसी बात को लेकर पति और भाइयों ने उसकी सार्वजनिक पिटाई कर दी। फिर पति को कंधे पर बिठाया और पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। ऊन पुलिस ने पति मगन मनस्या समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति का घर छोड़कर पांच माह से काका के घर ही रह रही थी। काका के घर रहने पर पति और महिला के भाइयों ने उसे सजा दी। पूरी घटना 30 जून की है।
विज्ञापन
पति हत्या के मामले में जेल में था
महिला का पति हत्याकांड में जेल गया था। इस दौरान महिला अपने काका के घर चली गई थी। एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने कहा कि 30 जून को केली में पारिवारिक विवाद हुआ था। एएसआई सुरेन्द्रसिह पंवार भी मौके पर पहुंचे थे। महिला पति के साथ जाने को राजी हो गई थी। समझौता भी हो गया था। काका अनारसिह और महिला के चोट के निशान पर मेडिकल कराकर पुलिस ने समझाइश दे दी थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पति सहित कैशिया सोयला भटनागर, थावरिया लालसिंग मंडलोई, कालू छाबड़ा, राधु हरदास मंडलोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मूकदर्शकों की गिरफ्तारी के लिए बनाई दो टीमें
घटना के दौरान मूकदर्शक 20 से 25 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई है। पुलिस के अनुसार एसपी धर्मवीर सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। महिला के चार बच्चे हैं। सभी की शादी हो गई थी। महिला पति के साथ जाने को तैयार थी। जब वह 30 जून को सामान लेने काका अनारसिह के घर गई, तभी उसकी पिटाई शुरू हो गई।

देवास के बाद अब खरगोन में अमानवीयता, पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया #Khargone #MPNews #MadhyaPradesh @drnarottammisrahttps://t.co/o9yiKjsP29 pic.twitter.com/IuUZLcdtXS
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 6, 2022