{"_id":"605bbecf8ebc3ee64c6c147e","slug":"madhya-pradesh-adult-tiger-found-dead-in-core-area-of-pench-park-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पेंच पार्क के कोर एरिया में मृत मिला वयस्क बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पेंच पार्क के कोर एरिया में मृत मिला वयस्क बाघ
Thu, 25 Mar 2021 04:05 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, सियोनी
न्यूज डेस्क, सियोनी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:05 AM IST
सार
- गुमतरा कोर परिक्षेत्र में 22 मार्च की शाम को वन अमले को नर बाघ का चार दिन पुराना शव मिला
- जांच के दौरान मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
विज्ञापन
Tiger
- फोटो : pixabay
विस्तार
मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में छिंदवाड़ा जिले के हिस्से के गुमतरा कोर एरिया में 22 मार्च की शाम एक वयस्क नर बाघ का शव मिला है। पेंच पार्क के क्षेत्र निदेशक विक्रम सिंह परिहार ने बुधवार को बताया कि गुमतरा कोर परिक्षेत्र में 22 मार्च की शाम को वन अमले को गश्त के दौरान नर बाघ का चार से पांच दिन पुराना शव मिला था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 23 मार्च की सुबह अधिकारियों व स्टाफ ने घटनास्थल के आसपास के करीब एक किलोमीटर के दायरे में खोजी कुत्ते की मदद से तलाश की, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। परिहार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन शव चार से पांच दिन पुराना होने से बाघ की मौत के कारणों का पता लग पाना संभव नहीं है। हालांकि, पोस्टमार्टम में बाघ के सभी अंग (नाखून, बाल, खाल, दांत, आदि) सुरक्षित पाए गए हैं।
विज्ञापन
