फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Additional SP Deepak Thakur suspended, action on chargesheet in lokayukta court

मध्यप्रदेश: एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर सस्पेंड, लोकायुक्त में चालान पेश होने पर कार्रवाई 

Wed, 10 Nov 2021 03:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 10 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने लोकायुक्त कोर्ट में चार्जशीट पेश होने के बाद एएसपी दीपक ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Additional SP Deepak Thakur suspended, action on chargesheet in lokayukta court
दीपक ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने भ्रष्टाचार के एक मामले में एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की अवधि में ठाकुर पुलिस मुख्यालय से अटैच किए गए हैं। दीपक के खिलाफ लोकायुक्त की विशेष अदालत में चालान पेश हुआ है। इस आधार पर उन्हें सस्पेंड किया गया है।  
विज्ञापन


पुणे की रहने वाली गुलशन जौहर की बेटी अमेरिकी कंपनी में काम करती थी। उसने जबलपुर के विक्रम राजपूत को एक कैमरा ढाई लाख रुपए में बेचा था। कैमरे में दिक्कत आने पर विक्रम ने कंपनी में शिकायत की। साइबर सेल में भी शिकायत कर दी थी। साइबर सेल ने पुणे की मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि जेल से बाहर निकालने के लिए मां-बेटी पर साढ़े तीन लाख रुपए की रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत हुई तो डीएसपी साधना सिंह ने जांच की। कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई है। जांच के दौरान पता चला कि दीपक ठाकुर और तीन पुलिसकर्मियों ने जेल से बाहर निकालने के लिए पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत मांगी थी। दीपक ठाकुर इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed