{"_id":"6284ba39e751211507090285","slug":"madhya-pradesh-a-memorable-farewell-after-being-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: तबादला होने पर यादगार विदाई, बिजली कंपनी के अधिकारी को बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: तबादला होने पर यादगार विदाई, बिजली कंपनी के अधिकारी को बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर किया विदा
Wed, 18 May 2022 02:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 18 May 2022 02:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में एक अधिकारी को तबादला होने पर यादगार विदाई दी गई। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में बिजली कंपनी के एक अधिकारी को स्टाफ ने बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर विदा किया। जिसने भी ये जबरदस्त विदाई देखी, तारीफ किए बिना रह सका। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में बिजली कंपनी के एक अधिकारी को स्टाफ ने बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर विदा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में बिजली कंपनी के एक अधिकारी को स्टाफ ने बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर विदा किया। जिसने भी ये जबरदस्त विदाई देखी, तारीफ किए बिना रह सका। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर में बिजली कंपनी में श्रीकृष्ण माहौर पदस्थ थे और उनका कुछ दिन पहले ही सागर तबादला हुआ है। माहौर को पृथ्वीपुर से विदा करने के लिए उनके स्टाफ ने एक विदाई कार्यक्रम रखा, जिसमें कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। माहौर को यह पता नहीं था कि उन्हें आयोजित विदाई समारोह उनके लिए यादगार बन जाएगा। उन्हें दूल्हे की बरात की तरह विदाई दी गई।
निवाड़ी के पृथ्वीपुर विद्युत विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता माहौर की विदाई के लिए दफ्तर के बाहर उन्हें विदा करने के लिए हार पहनाकर उनके संस्मरण सुने तथा लोगों ने उनके बारे में अपने विचार रखे। विदाई कार्यक्रम में माहौर को घोड़ी पर चढ़ाया गया और बरात की तरह आगे डीजे की धुनों पर नाचते-गाते लोग आगे-आगे चलते रहे।
विज्ञापन
दिसंबर में भिंड में एसपी को दी गई थी डोली में विदाई
इससे पहले दिसंबर में भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह को तबादला होने पर यादगार विदाई दी गई थी। उनका तबादला भोपाल किया गया था। एसपी को साथी पुलिसकर्मियों ने डोली में बैठाया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका चल समारोह निकाला। पुलिसकर्मियों ने बकायदा कंधे पर डोली उठाई, जो पूरी तरह से फूलों से सजी हुई थी। डोली के साथ में पुलिसकर्मी डांस करते हुए चल रहे थे।