फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: A dog attacks 6 year old in Vidisha district, City witnesses rise in dog bite cases

मध्य प्रदेश: विदिशा में 6 साल की बच्ची को कुत्ते ने नोचा, वीडियो आया सामने, 2 दिन में 54 बने आवारा कुत्तों के शिकार

Sat, 16 Apr 2022 12:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 16 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 6 साल की बच्ची को कुत्ते द्वारा नोचे जाने का वीडियो सामने आया है। विदिशा में आवारा कुत्तों का इतना आतंक है कि दो दिन में ही 54 लोग उनका शिकार बने हैं। 
 

Madhya Pradesh: A dog attacks 6 year old in Vidisha district, City witnesses rise in dog bite cases
विदिशा में छह साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार को एक 6 साल की बच्ची भी कुत्तों का शिकार बनीं। एक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। वह कुछ संभल पाती, उससे पहले ही गिर गई। एक व्यक्ति ने आकर उसकी जान बचाई। विदिशा में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन में कुत्ते के काटने की वजह से 54 लोग अस्पताल पहुंचे हैं। 






विदिशा में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि सड़क पर चलना तक मुहाल हो गया है। सड़क और गलियों से गुजरने वाले वाहनों पर अक्सर यह कुत्ते हमला करते हैं। जो वीडियो सामने आया है, वह शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे का है। छह साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी वहां से जा रहे एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची गिर गई। कुत्ते ने उसका पैर मुंह में दबाकर नोचना शुरू कर दिया। साथ में खेल रहे दूसरे बच्चे घबराकर भाग गए। कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर बच्ची को बचाया, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।  जिला अस्पताल के डॉ. समीर किरार का कहना है कि पिछले दो दिन में कुत्ते के काटने के 54 मामले आए हैं। बुधवार को 30 मामले, जबकि गुरुवार को 24 मामले सामने आए थे। चार मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed