{"_id":"5ff49616ac0e4a4eb8777329","slug":"madhya-pradesh-4-th-class-student-hanged-himself-father-stopped-him-to-play-game-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो चौथी कक्षा के छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो चौथी कक्षा के छात्र ने दी जान
Wed, 06 Jan 2021 12:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
sucide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर चौथी कक्षा के 12 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। घटना सोमवार को सागर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ढाना गांव में हुई।
ढाना चौकी प्रभारी नीरज जैन ने मंगलवार को बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना करने पर रोहन पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चौथी का छात्र था और उसे मोबाइल पर ‘फ्री फायर‘ गेम खेलने की लत थी। उन्होंने कहा कि उसके पिता सीताराम पटेल ठेला लगाते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने उसे मोबाइल गेम खेलने से मना किया और उसे मोबाइल नहीं दिया। इसके बाद उसके पिता किसी काम से बाहर चले गए। बाद में घर लौटकर पिता ने रोहन को बुलाया और खाना खाने के लिए कहा, लेकिन रोहन ने दोपहर का खाना नहीं खाया। मोबाइल नहीं मिलने से उसके मन में गुस्सा था। इसके बाद रोहन घर के दूसरे कमरे में गया और दरवाजा बंद कर दिया। उसकी मां खाना बनाने में लगी रही और परिवार के अन्य सदस्य खाना खाते रहे। इसी बीच रोहन ने अंदर जाकर तौलिये से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब घर वालों ने खाना खाने के बाद रोहन को ढूंढा तो वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटका मिला।
स्वजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।