फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 29 officers of state administrative and police service will get IAS, IPS cadre this year

Madhya Pradesh: इस साल राज्य प्रशासनिक और पुलिस सेवा के 29 अफसरों को मिलेगा आईएएस, आईपीएस कैडर

Tue, 21 Dec 2021 11:19 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 21 Dec 2021 11:19 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक और पुलिस सेवा के 29 अफसरों को जल्द ही आईएएस और आईपीएस कैडर अलॉट हो जाएगा। इसके लिए सोमवार को डीपीसी की बैठक हुई, इसमें अंतिम नामों पर मुहर लगी। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 29 officers of state administrative and police service will get IAS, IPS cadre this year
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 29 अधिकारियों को इस साल आईएएस और आईपीएस कैडर मिलने की उम्मीद है। सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई। इस दौरान एक पद के लिए तीन अफसरों के नामों पर विचार किया गया। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों को IAS मिलने की चर्चा
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नति के लिए 18 पद उपलब्ध हैं। सीनियरिटी और सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर 1994 बैच के विनय निगम, विवेक सिंह और 1995 बैच के पंकज शर्मा के साथ-साथ 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। सीनियरिटी के आदार पर सुधीर कोचर, रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, डा.अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे के नाम आईएएस कैडर में शामिल हो सकते हैं। DPC की बैठक में 54 अधिकारियों का प्रस्ताव यूपीएससी को भेजा गया। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन कार्मिक दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों को IPS मिलने की संभावना
इसी तरह राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस कैडर में पदोन्नति के लिए 11 पद उपलब्ध हैं। वरिष्ठता और सेवा अभिलेखों के आधार पर 1995-96 बैच के अधिकारी प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन को आईपीएस संवर्ग आवंटित हो सकता है। बैठक में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed