फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sanitation worker heading to work with her son struck by a car in Indore; dies.

इंदौर: बेटे के साथ ड्यूटी जा रही सफाईकर्मी को इंदौर में कार ने मारी टक्कर, हो गई मौत

Tue, 20 Oct 2026 12:44 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 20 Oct 2026 12:44 PM IST
सार

दौर के तुकोगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर जा रही सफाईकर्मी महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। हादसे में बेटा भी घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Indore: Sanitation worker heading to work with her son struck by a car in Indore; dies.
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को तुकोगंज क्षेत्र में एक सफाईकर्मी महिला को कार ने टक्कर मार दी। महिला को उसका बेटा ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटे के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

घटना तुकोगंज क्षेत्र में हुकमचंद घंटाघर चौराहे के समीप सुबह सात बजे हुई। सफाईकर्मी ममता बाई, पति मुकेश अमरवाड़, अपने बेटे के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। ममता बाई के सिर में चोट आई। हादसे के समय घटनास्थल पर सुबह ज्यादा ट्रैफिक नहीं था।

विज्ञापन

 

इसका फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, टक्कर के कारण कार की आगे की नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गई। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद सफाईकर्मी महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed