{"_id":"5d5901c78ebc3e89ac55c7a1","slug":"madhya-pradesh-13-year-old-kidnapped-in-satna-demanded-10-lakh-ransom-from-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना में फिरौती के लिए अपहरण किए गए बच्चे की हत्या, शिवराज का ट्वीट- अब तो आंखें खोलो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना में फिरौती के लिए अपहरण किए गए बच्चे की हत्या, शिवराज का ट्वीट- अब तो आंखें खोलो सरकार
Sun, 18 Aug 2019 01:36 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh police
- फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के सतना के अमर पाटन थाना क्षेत्र से एक बच्चे को अपहरण कर लिया गया था। मामला चोरहटा गांव का है जहां शुक्रवार को एक 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर बच्चे की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे का शव कुएं से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को बच्चा जब घर से बाहर खेलने के लिए निकाल था तभी उसका अपहरण कर लिया गया जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चे के पिता को फिरौती के लिए फोन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अपहरण किए गए बच्चे का नाम विकास प्रजापित था। विकास के पिता ने बताया कि विकास 16 अगस्त को दोपहर घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद हमने उसे ढूढ़ा लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को बच्चे के पिता के मोबाइल पर अज्ञात शख्स का फोन आया। उसने पुलिस को खबर नहीं करने की चेतावनी देते हुए बच्चे की रिहाई के लिए 10 लाख फिरौती मांगी। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।
सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना हृदय विदारक है। आत्मा हिल गई। पहले भी सतना में दो मासूम भाइयों की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, लेकिन सरकार उसके बाद भी नहीं चेती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें खोलो। कितने माता-पिता के बच्चे ऐसे छिनते रहेंगे?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019
इस मामले की जानकारी मिलते ही सूबे के पूर्व मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना हृदय विदारक है। आत्मा हिल गई। पहले भी सतना में दो मासूम भाइयों की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, लेकिन सरकार उसके बाद भी नहीं चेती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें खोलो। कितने माता-पिता के बच्चे ऐसे छिनते रहेंगे?
