फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Made rotis from children living in Burhanpur tribal hostel

MP News: आदिवासी छात्रावास में रह रहे बच्चों ने गेंहू साफ किए और रोटी बनाई, कलेक्टर ने अधीक्षक पर की कार्रवाई

Wed, 13 Mar 2024 01:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

वायरल वीडियाे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर जांच के लिए ग्राम गोंदरी के आदिवासी बालक छात्रावास भेजा था। डिप्टी कलेक्टर ने बच्चों से पूछताछ कर जांच की तो वीडियो सही पाया गया। इसके बाद छात्रावास अधीक्षक दिनेश भार्गव को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Made rotis from children living in Burhanpur tribal hostel
रसोई में काम करते आदिवासी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आदिवासी अंचल खकनार ब्लाक के एक आदिवासी बालक छात्रावास में रह कर पढ़ाई कर रहे बच्चों से घरेलू काम कराने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो कलेक्टर के संज्ञान में आया तो उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को मामले की जांच के लिए छात्रावास भेजा। मामला सही पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, बुरहानपुर जिले के खकनार ब्लाक के गोंदरी गांव में स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में रह रहे बच्चों से पढ़ाई की जगह छात्रावास की रसोई से जुड़े काम कराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रावास के बच्चों से भोजन के लिए आवंटित गेहूं चुनने और छानने का काम कराया जा रहा है। बच्चों से आटा गुंथवाया जा रहा है, और उनसे रोटी भी बनवाई जा रही है। बता दें कि सरकारी छात्रावासों में सरकार बच्चों को रहकर पढ़ाई करने की सुविधा देती है। यहां उनके नाश्ते से लेकर भोजन बनाने के लिए कर्मचारी की नियुक्ति भी की जाती है । 
विज्ञापन


जिले के आदिवासी विकास विभाग की अधिकारी स्वर्णा खर्चे ने बताया कि मामले की जानकारी जिला कलेक्टर भव्या मित्तल को मिलते ही उन्होंने डिप्टी कलेक्टर दिलीप पाटीदार को वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के लिए ग्राम गोंदरी के आदिवासी बालक छात्रावास भेजा था। डिप्टी कलेक्टर ने बच्चों से पूछताछ कर जांच की तो वीडियो सही पाया गया। छात्रावास अधीक्षक दिनेश भार्गव को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। जिलेभर के सभी छात्रावासों के अधीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बच्चों से कोई भी काम नहीं कराएं। शिकायत मिलने पर छात्रावास अधीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed