{"_id":"16e36256-7a5d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"made-hostage-and-raped-her-till-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह तक बंधक बना किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह तक बंधक बना किया रेप
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ लगभग तीन महीनों तक दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति कल्याण थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर बरगी निवासी 16 वर्षीय किशोरी नवंबर माह में दुर्गा नगर ग्वारीघाट निवासी अपनी बहन के घर आयी थी। वहां से मनोज यादव नामक युवक उसका अपहरण कर ले गया था।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर ग्वारीघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही थी। आरोपी युवक ने किशोरी को चरगंवा स्थित एक खेत में बनी झोपड़ी में बंधक बनाकर रखा हुआ था और पिछले तीन महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को उसके चंगुल से मुक्त करवाया। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
